CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:22:56

झगड़े से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, घटना से आहत पति ने कर दिया ये बड़ा कांड

/file/upload/2025/10/1718010137129931342.webp



जागरण संवाददाता, खमरिया खीरी। खमरिया के कहार्नपुरवा गांव में काफी दिनों से पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद से तंग आकर गुरुवार सुबह करीब तीन बजे पत्नी ने फांसी लगाई व घटना से आहत पति ने ऐरा पुल से छलांग लगाई दोनों घटनाओं में धौरहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय व खमरिया पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश शुरू कराई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कहारनपुरवा मजरा बम्हौरी निवासी गोलू उर्फ रामनिवास का अपनी पत्नी पूना उर्फ पूनम देवी 26 वर्ष से वाद विवाद होने के चलते गुरुवार सुबह करीब तीन बजे घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
पति ने उठाया ये कदम

घटना से आहत पति ने थाना क्षेत्र खमरिया के ऐरा पुल से शारदा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर धौरहरा पुलिस के उप निरीक्षक विनोद दि्वेदी ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेजा।तो दूसरी तरफ खमरिया पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।

सूत्रों के अनुसार पति पत्नी के बीच काफी समय से अवैध संबंधों के शक को लेकर कहासुनी होती रहती थी।मृतक महिला ज्यादा तर अपने मायके सरसवा में रहती थी इसी बात से विवाद होता रहता था मृतका के दो बच्चे गौरव 3 वर्ष व मौसमी 5 वर्ष है।
页: [1]
查看完整版本: झगड़े से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, घटना से आहत पति ने कर दिया ये बड़ा कांड