CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:22:51

हनीमून के लिए नहीं जा पा रहे यूरोप! तो न हों परेशान, भारत की ये 5 जगहें देंगी फुल विदेशी वाइब

/file/upload/2025/10/3439745320232943758.webp

भारत में हनीमून: ये जगहें देंगी यूरोप का एहसास (Picture Credit- Instagram)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद अक्सर कपल्स हनीमून पर जाते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए हनीमून काफी खास होता है। यह एक मौका होता है, जब कपल्स को एक-साथ समय बिताने का मौका मिलता है। इसलिए शादी के बाद घूमने के लिए लोग खास डेस्टिनेशन ही चुनते हैं।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घूमने के लिहाज से यूरोप हमेशा से ही कपल्स की पहली पसंद रहा है। हालांकि, सभी के लिए यूरोप जाना पॉसिबल नहीं होता। ऐसे में आप इंडिया में ही कुछ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं, जहां आप यूरोप वाला फील भी ले पाएंगे और परफेक्ट हनीमून भी एंजॉय कर पाएंगे। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में-
गुलमर्ग

/file/upload/2025/10/8145463976731902889.jpg

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां कई सारी ऐसी जगह मौजूद हैं, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। गुलमर्ग इन्हीं में से एक है, जो स्विट्जरलैंड के किसी पोस्टकार्ड जैसा लग सकता है। इसके बर्फ से ढके घास के मैदान, देवदार के जंगल और गोंडोला की सवारी रोमांच के साथ-साथ रोमांटिक अनुभव भी देती है।

[*]बजट: अगर आप प्रीमियम रिसॉर्ट्स, आइज एक्टिविटीज और श्रीनगर से आने-जाने की सुविधा को जोड़कर देखें, तो आपको ₹55,000–₹90,000 खर्च करने पड़ सकते हैं।

औली

/file/upload/2025/10/1738187501816440580.jpg

अगर आप भारत में रहकर ही विदेश घूमना चाहते हैं, तो औली आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। साफ, सफेद और दिल को छू लेने वाली यह खूबसूरत जगह आपके हनीमून के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। देवदार के पेड़ों और हिमालय की चोटियों से घिरी विशाल ढलानें, बिल्कुल ऑस्ट्रिया या स्विट्जरलैंड जैसी लगती हैं। सर्दियों में आप स्कीइंग कर सकते हैं, केबल कार का मजा ले सकते हैं या बस एक कंबल ओढ़कर डूबते सूरज और शांत हवाओं का मजा ले सकते हैं।

[*]बजट: आपको यहां घूमने के लिए ₹45,000–₹70,000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इस अमाउंट में आप केबल कार की सवारी और स्की गियर का भी मजा उठा सकते हैं।

सिक्किम

/file/upload/2025/10/7218905571978211436.jpg

भारत में यूं तो घूमने लायक कई सारी जगह मौजूद है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट अपने आप में बेहद खूबसूरत है। यहां घूमने लायक कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जो किसी फॉरेन डेस्टिनेशन से कम नहीं है। सिक्किम इन्हीं जगहों में से एक है, जिसकी खूबसूरती और शांत वातावरण आपके दिल को मोह लेंगे। गंगटोक से कंचनजंगा तक के नजारे सिनेमाई लगते हैं, जबकि लाचुंग और युमथांग घाटी मानो स्विस पोस्टकार्ड पर हों। गरमागरम चाय, नर्म बर्फ और शांति हनीमून के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।   

[*]बजट: पहाड़ों पर ड्राइव, मठों की यात्रा और आरामदायक स्टे के लिए आपको ₹50,000-₹80,000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

शिलांग

/file/upload/2025/10/8675395297373835478.jpg

अगर आप स्कॉलैंड का दीदार भारत में भी करना चाहते हैं, तो शिलांग जा सकते हैं। अपनी देवदार की गलियों और धुंध की वजह से आप यहां पर स्कॉटिश हाइलैंड्स का आनंद ले सकते हैं। आप यहां वार्ड्स लेक में बोटिंग में कर सकते हैं, खास खाना और लाइव संगीत वाले कैफे में शाम बिताएं और सुबहें अपनी बालकनी में बादलों को तैरते हुए देखें। यह सब आपके हनीमून को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।

[*]बजट: यहां की खूबसूरती को निहारने और एक परफेक्ट हनीमून के लिए आपको यहां ₹40,000–₹60,000 का बजट रखना होगा।

कूर्ग

/file/upload/2025/10/9195605292976523088.jpg

अगर आपने कभी टस्कनी के लहराते अंगूर के बागों का सपना देखा है, तो कूर्ग आपके लिए एकदम सही जगह है, इस सपने को पूरा करने के लिए।यहां पहाड़ियों पर धुंध छाई रहती है और हर सुबह हल्की-सी काली मिर्च और बारिश की खुशबू आती है। आप यहां बागानों में बने होमस्टे में रुक सकते हैं, स्थानीय व्यंजन चख सकते हैं और एक शानदार एक हनीमून प्लान कर सकते हैं।

[*]बजट: आरामदायक रिसॉर्ट, स्थानीय यात्रा और कैफे-हॉपिंग मिलाकर यहां आपका खर्चा ₹30,000-₹50,000 तक पड़ सकता है।


यह भी पढ़ें- Winter Tourism: सर्दियों में करें उत्‍तराखंड की वादियों का रुख, इन तीन हिल स्‍टेशन पर होटलों में मिलेगी 50% की छूट

यह भी पढ़ें- इन शहरों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो जाएंगे परेशान
页: [1]
查看完整版本: हनीमून के लिए नहीं जा पा रहे यूरोप! तो न हों परेशान, भारत की ये 5 जगहें देंगी फुल विदेशी वाइब