CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:20:59

डेयरी संचालक के घर हत्या की नीयत से गोलीबारी, परिवार दहशत में; पुलिस जांच शुरू

/file/upload/2025/10/4312809514175434492.webp

डेयरी संचालत के घर फायरिंग।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शिव कालोनी में एक डेयरी संचालक के घर पर हत्या करने की नीयत से रात को अचानक किसी ने गोली चला दी। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद से परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संदीप ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डेयरी चलाता है। वह 21 अक्टूबर की रात को अपने घर के अंदर सोया हुआ था। 10.35 बजे अचानक किसी ने उनके घर पर गोलियां चलाई। इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

संदीप ने बताया कि वह गोली चलाने वाले को नहीं जानता है। इसके साठ ही उसका शहर में किसी से कोई विवाद भी नहीं है। हमलावर ने उनके घर पर गोली क्यों चलाई है यह वह नहीं जानता। इस घटना के बाद उनका परिवार पूरी तरह से डरा हुआ है। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
页: [1]
查看完整版本: डेयरी संचालक के घर हत्या की नीयत से गोलीबारी, परिवार दहशत में; पुलिस जांच शुरू