CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:20:17

Odisha News: नाजुक अंग में एयर पाइप डालने से शोरूम कर्मचारी की दर्दनाक मौत, मजाक-मजाक में चली गई जान

/file/upload/2025/10/1235768582595232755.webp

मृत कर्मचारी की फाइल फोटो। (जागरण)



जागरण संवाददाता, जाजपुर। जिले के कोरई थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई एक दर्दनाक और विचित्र घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

तेतुलिखुंटी चौक स्थित उत्कल हुंडई सर्विस सेंटर में एक युवक की सहकर्मी द्वारा की गई घातक शरारत ने उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान जेनापुर थाना क्षेत्र के अतासाही गांव निवासी स्वर्गीय अश्विनी बेहेरा के पुत्र सिपुन बेहेरा (22) के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, सिपुन अपने गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ तेतुलिखुंटी स्थित उत्कल हुंडई सर्विस सेंटर के वाशिंग पॉइंट पर काम करता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास वह शौच करके लौटा था और उस समय उसने केवल एक गमछा पहन रखा था।

इसी दौरान उसी सर्विस सेंटर में काम करने वाला उसका साथी विनयभूषण बेहेरा उर्फ रवींद्र ने मजाक करते हुए एक खतरनाक हरकत कर डाली। उसने वाशिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे एयर पाइप को सिपुन के नाजुक अंग (मलद्वार) में डाल दिया और हवा छोड़ दी।

कुछ ही पलों में सिपुन का शरीर हवा से भर गया और वह दर्द से तड़पने लगा। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे जाजपुर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कटक के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पहले ही गुजर चुके हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कोरई थाना एएसआई अशोक कुमार स्वाईं ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सर्विस सेंटर के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने यह कृत्य मजाक में किया था, लेकिन उसकी यह हरकत जानलेवा साबित हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर इस तरह की लापरवाही और अशोभनीय हरकतें किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने प्रशासन से दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
页: [1]
查看完整版本: Odisha News: नाजुक अंग में एयर पाइप डालने से शोरूम कर्मचारी की दर्दनाक मौत, मजाक-मजाक में चली गई जान