CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:17:49

Bihar Assembly Election 2025 : वीआइपी के उमेश सहनी पीजी तो लंदन रिटर्न पुष्पम भी मैदान में

/file/upload/2025/10/4385088565432023460.webp

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा से वीआइपी के प्रत्याशी उमेश सहनी की उम्र 59 वर्ष है। वे स्नातकोत्तर पास हैं। इनकी कुल चल संपत्ति 48 लाख 12 हजार 567 है। उनकी पत्नी के पास आठ लाख रुपये और अचल संपत्ति एक करोड़ 25 लाख रुपये है। पत्नी के पास एक करोड़ 20 लाख है। उनके पास 200 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये और पत्नी के पास एक किला चांदी जिसकी कीमत 1.5 लाख एवं 300 ग्राम सोना जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। नकदी एक लाख 67 हजार 627 रुपये है, जबकि विभिन्न कंपनियों का बांड के 42 लाख 51 हजार 198 रुपये जमा हैं। सहनी के पास 11 लाख की एक कार है। इन्होंने बैंक से 16 लाख 72 हजार 143 रुपये का ऋण ले रखा है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

दरभंगा से द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया की उम्र 38 वर्ष है। वे लंदन स्कूल आफ इकोनोमिक्स से एमबीए की पढ़ाई की है। इनके नाम पर 52 लाख 53 हजार 999 रुपये की चल संपत्ति है। जिनमें एसबीआई बैंक खाते में 17 लाख 54 हजार दो रुपये, म्यूचुअल फंड के रूप में 26 लाख 68 हजार 887 रुपये है। उनके पास 110 रुपये नकदी है। इन्होंने बैंक से 14 लाख 53 हजार 199 रुपये का ऋण ले रखा है। इन्होंने अपनी आय का स्रोत कंसलटेंसी बताया है। इनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है।

दरभंगा से जन सुराज पार्टी के राकेश कुमार मिश्रा की उम्र 64 वर्ष है। उन्होंने बनारस विश्वविद्यालय से सिविल में बीटेक की पढ़ाई की है। उन्हें 1983 में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। वर्ष 1986 में आईपीएस बने। इनके नाम से 99 लाख 7 हजार 414 रुपये की चल संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास तीन करोड़ 28 लाख 79 हजार 403 रुपये की चल संपत्ति है। इनके पास कुल 5.16 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इनके ऊपर बैंक का 4.26 लाख का ऋण है। इनके पास टाटा पंच की एक गाड़ी है। जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है। पचास ग्राम सोना जिसकी कीमत 5.50 लाख, चांदी 100 ग्राम जिसकी कीमत 15 हजार और कंप्यूटर लैपटाप एवं मोबाइल है। जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपये है। वहीं इनकी पत्नी के पास 1250 ग्राम का सोना है। जिसकी कीमत एक करोड़ 51 लाख 90 हजार है। 1570 ग्राम चांदी है। इनके खिलाफ दो मामला दर्ज है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
页: [1]
查看完整版本: Bihar Assembly Election 2025 : वीआइपी के उमेश सहनी पीजी तो लंदन रिटर्न पुष्पम भी मैदान में