CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:16:47

Bihar Chunav: औरंगाबाद में तेजस्‍वी ने काटा तीन व‍िधायकों का टिकट, 35 हजार से जीतने वाले भी हुए बेटिकट

/file/upload/2025/10/7939108006866813669.webp

राजद विधायक विजय कुमार सिंंह व तेजस्‍वी यादव। जागरण



सनोज पांडेय, औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल ने चार में से तीन विधायकों को चलता किया है। तीन वर्तमान विधायकों का टिकट काट बड़ा संकेत दिया है। ओबरा विधायक ऋषि कुमार टिकट बचाने में सफल रहे। कहा जा रहा है कि क्षेत्र में विधायकों का विरोध था जिस कारण पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने टिकट काटा है। चर्चा यह भी है कि तीनों विधायकों को पहले से यह कहते हुए पटना में रोके रखा कि अभी निर्णय हो रहा है। रात-दिन टिकट की आस लगाए विधायक बैठे रहे। 20 अक्टूबर नामांकन करने की अंतिम तिथि थी। 19 अक्टूबर की रात दो बजे तक जब टिकट नहीं मिला तो सभी तेजस्वी के आवास पर पहुंचे। वहां देखा कि टिकट के लिए दूसरे प्रत्याशी को अंदर बुलाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद के गोह से वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भीम सिंह यादव राजद के प्रत्याशी थे। उन्हें 81,416 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर यहां से भाजपा के मनोज शर्मा थे जिन्हें 45,792 मत मिले थे। राजद के भीम 35,618 मतों से विजयी हुए थे। वर्ष 2000 एवं 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भीम राजद के नबीनगर से उम्मीदवार थे। दोनों बार जीत हासिल हुई थी। इनकी जगह राजद ने जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा को टिकट दिया है। लालू परिवार के करीब माने जाने वाले विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू वर्ष 2020 के चुनाव में नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे। 64,943 मत मिले थे। 20,121 मतों से जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह को पराजित किया था।

कहा जाता है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जब रांची अस्पताल में भर्ती थे तो डबलू एवं उनके परिवार के लोगों ने सेवा की थी जिस कारण नबीनगर से विधायक बने भीम सिंह को गोह भेजा गया था। हर समय तेजस्वी के साथ दिखने वाले डबलू सिंह यह नहीं सोचे थे कि उनका टिकट कट सकता है। अंत समय में टिकट काट नबीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ पंचायत मुखिया आमोद कुमार को टिकट दिया गया। किसी तरह नामांकन के अंतिम दिन अंत समय में दौड़ते हुए आमोद ने नामांकन किया।
रफीगंज में मो. नेहालुद्दीन की जगह डा. गुलाम शाहिद

राजद ने रफीगंज से विधायक रहे मो. नेहालुद्दीन का अंतिम समय में टिकट काट दिया। जानकार सूत्र बताते हैं कि पहले उन्हें सिंबल दे दिया गया था बाद में लौटा लिया गया। रफीगंज नगर पंचायत मुख्य पार्षद रहे डा. गुलाम शाहिद को पार्टी ने टिकट दिया है। स्थानीय अल्पसंख्यक को टिकट दिया जिस कारण यहां उनके टिकट कटने का कोई खास असर नहीं है।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Chunav: औरंगाबाद में तेजस्‍वी ने काटा तीन व‍िधायकों का टिकट, 35 हजार से जीतने वाले भी हुए बेटिकट