CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:14:38

नहर से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, देखते ही घर में मचा हड़कंप और फिर...

/file/upload/2025/10/4047772223341689407.webp



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कालोनी में एक ग्रामीण के घर मंगलवार को मगरमच्छ घुस गया। घर के अंदर मगरमच्छ को देखकर मौजूद लोग घबरा गए। बमुश्किल वन टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नहर में छोड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई ब्रांच नहर और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच बसी पूर्वांचल के लोगों के कालोनी नंबर सात निवासी एक ग्रामीण के घर हरदोई ब्रांच नहर से निकाला मगरमच्छ देर रात घुस गया। अचानक जब उसकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो खलबली मच गई।

मामले की सूचना स्थानीय वन चौकी कर्मियों को दी गई। वन कर्मचारियों ने पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। उसे देर रात नहर में छोड़ दिया गया। कालोनी में अक्सर वन्यजीवों का आवागमन रहने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
页: [1]
查看完整版本: नहर से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, देखते ही घर में मचा हड़कंप और फिर...