CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:14:21

हाथरस में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षाें में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में दो घायल

/file/upload/2025/10/2220928531363971895.webp

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, हाथरस। सादाबाद के सलेमपुर गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले और पथराव भी किया गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, विष्णु नामक युवक को भी चोटें आई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


आतिशबाजी को लेकर शुरू हुआ था विवाद



पुलिस के अनुसार, यह विवाद आतिशबाजी को लेकर शुरू हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल सलेमपुर गांव पहुंचा और गांव में शांति व्यवस्था स्थापित करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
页: [1]
查看完整版本: हाथरस में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षाें में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में दो घायल