CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:11:07

Bihar Weather Update: आसमान में छाएंगे बादल, उत्तर बिहार में मौसम रहेगा शुष्क

/file/upload/2025/10/6128982006671593979.webp



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अगले तीन से चार दिनों में मौसम के मिजाज में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इस अवधि में मौसम केआमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस अवधि में औसतन दो से तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। तीन दिनों के बाद 25 - 26 अक्टूबर से पुरवा हवा चलेगी। मंगलवार को दिन में अपेक्षाकृत गर्मी की अनुभूति हुई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

पूर्व में मौसम विभाग की ओर से जारी सुझाव में यह बताया गया था कि 20 अक्टूबर के बाद तापमान में धीरे- धीरे कमी आएगी। पिछले कुछ दिनों से रात में हल्की- हल्की हवा चलने के कारण ठंड की अनुभूति हुई थी। दीपावली की रात भी तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हुई।

मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सामयिक सुझाव जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि किसान शुष्क मौसम को देखते हुए धान और खरीफ मक्का की तैयार फसल की कटाई और थ्रेसिंग कर सकते हैं। फूलगोभी, बैगन, मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियों की फसल में कीट/बीमारी के संक्रमण की नियमित निगरानी करें।

रबी फसलों (मक्का, चना, मटर, राजमा व मेथी) की बुआई पूर्व खेत की साफ-सफाई एवं तैयारी करें। खेत के आसपास के मेड़, नालियों व रास्तो में उगे जंगली की सफाई करें। गोबर की सड़ी खाद 150-200 विवंटल प्रति हेक्टेयर की दर से पूरे खोत में अच्छी प्रकार बिखेरकर व जुताई कर मिला दें। शरदकालीन गन्ना की रोपाई करें।

सरसों एवं राई की बुआई मौसम को देखते हुए करें। सूर्यमुखी की बुआई करें। धनिया और लहसुन की बुआई के लिए मौसम अनुकूल है। खेतों में लगे हुए मिर्च, फूलगोभी, टमाटर व बैगन की फसल में आवश्यता निकाई- गुड़ाई करें।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Weather Update: आसमान में छाएंगे बादल, उत्तर बिहार में मौसम रहेगा शुष्क