CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:10:52

अमेरिका-चीन भी छूटे पीछे! भारतीय महिलाओं के पास 25000 टन सोना, ये दुनिया में सबसे ज्यादा; चौंका देंगे आंकड़े

/file/upload/2025/10/2410440631003458022.webp

भारत में दक्षिण भारतीय महिलाओं के पास सबसे ज्यादा सोना है।



नई दिल्ली| Gold Investment: भारतीय महिलाएं दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड होल्डर हैं। उनके पास इतना सोना है, जितना अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और जापान जैसे 10 देशों के पास मिलाकर भी नहीं है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिलाओं के पास करीब 25,488 टन सोना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह मात्रा दुनिया के कई बड़े देशों के कुल गोल्ड रिजर्व (India gold reserves) से कहीं ज्यादा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत घरेलू सोने के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24,000 टन सोना है, जो दुनिया के कुल आभूषण सोने का लगभग 11% है।

भारतीय महिलाओं के पास सोने की यह विशाल मात्रा वाकई आश्चर्यजनक है। भारतीय महिलाओं के पास जितना सोना है, वह दुनिया के टॉप 10 देशों के कुल सोने से भी ज्यादा है। अमेरिका, जो दुनिया का सबसे बड़ा आधिकारिक गोल्ड रिजर्व रखता है, उसके पास 8,133 टन सोना है। जबकि चीन के पास सिर्फ 2,279 टन, और रूस के पास 2,332 टन सोना है। वहीं हालिया एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के मुकाबले 2025 में भारतीय महिलाओं के पास सोना बढ़ा है, जो अब 25000 टन के पार पहुंच गया है।

आर्थिक जानकारों का कहना है कि अगर भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोने को मौद्रिक मूल्य में गिना जाए, तो यह 1.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का होगा। यानी भारत की GDP का लगभग आधा।

यह भी पढ़ें- Gold Jewellery में बदला ट्रेंड: पेपर कास्टिंग ज्वैलरी पर शिफ्ट हो रहे लोग, यह नॉर्मल गोल्ड से कितनी अलग?
किस देश के पास कितना सोना?



   क्रम
   देश
   सोने का भंडार (टन में)


   1
   भारत की महिलाएं
   25488


   2
   अमेरिका
   8,133


   3
   जर्मनी
   3,351


   4
   इटली
   2,451


   5
   फ्रांस
   2,437


   6
   रूस
   2,332


   7
   चीन
   2,279


   8
   स्विट्जरलैंड
   1,039


   9
   जापान
   845


   10
   नीदरलैंड्स
   612


   11
   पोलैंड
   448



दक्षिण भारतीय महिलाओं के पास 40% सोना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश दक्षिण भारत की महिलाएं सोने के मामले में विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। दक्षिणी क्षेत्र में भारत के कुल सोने का 40% हिस्सा है, जिसमें अकेले तमिलनाडु का योगदान 28% है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के 2020–21 अध्ययन के अनुसार, भारतीय घरानों के पास 21,000 से 23,000 टन सोना था।

2023 तक यह संख्या लगभग 24,000 से 25,000 टन या 2,50,00,000 किलो से ज्यादा हो गई है, जो देश की संपत्ति का एक विशाल हिस्सा है। यह सोने का भंडार भारत की अर्थव्यवस्था को भी सहारा देता है, जो देश की GDP का लगभग 40% कवर करता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय महिलाओं की यह गोल्ड होल्डिंग देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक “छिपी ताकत“ है। अगर इसका छोटा हिस्सा भी औपचारिक वित्तीय सिस्टम में लाया जाए, तो यह निवेश और विकास दोनों को नई रफ्तार दे सकता है।
页: [1]
查看完整版本: अमेरिका-चीन भी छूटे पीछे! भारतीय महिलाओं के पास 25000 टन सोना, ये दुनिया में सबसे ज्यादा; चौंका देंगे आंकड़े