CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:10:34

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होगी घर की दरिद्रता

/file/upload/2025/10/5854467946777768295.webp




Govardhan Puja 2025: शिवलिंग से जुड़े उपाय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता को समर्पित है। हालांकि, यह कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा का दिन धार्मिक उपायों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन (Govardhan Puja 2025) कुछ विशेष सामग्री शिवलिंग पर अर्पित की जाए, तो भगवान शिव की कृपा से घर की दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, दिन बुधवार को मनाई जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गोवर्धन पूजा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Shivling On Govardhan Puja)

/file/upload/2025/10/7737364177820976068.jpg
केसर मिश्रित दूध

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से विवाह से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।
बिल्व पत्र

शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करते समय अपनी अनामिका से बिल्व पत्र पर चंदन या केसर लगाकर \“ॐ नमः शिवाय\“ लिखें। इसके बाद बिल्व पत्र को चिकने भाग की ओर से शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं और भगवान शिव की कृपा से धन लाभ होता है।
शुद्ध घी

गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर शुद्ध देशी घी चढ़ाएं और उसके बाद जल से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर घी चढ़ाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और घर में बरकत बनी रहती है।
अन्नकूट

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहते हैं। इस दिन विभिन्न प्रकार की सब्जियों से खास भोग तैयार किया जाता है। गोवर्धन पूजा के दौरान अन्नकूट के भोग में से कुछ हरी सब्जिया और नया अनाज शिवलिंग के पास या किसी शिव मंदिर में दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से अन्न-धन की कमी दूर होती है और भगवान शिव की कृपा मिलती है।
विधि

[*]स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें।
[*]शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक करें।
[*]\“ॐ नमो भगवते रुद्राय\“ या \“महामृत्युंजय मंत्र\“ का 108 बार जाप करें।
[*]पूजा के दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें।


यह भी पढ़ें- कब मनेगी गोवर्धन पूजा और भैया दूज? अमरोहा में ज्योतिषाचार्य ने बताए शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में शामिल करना न भूलें ये चीजें, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
页: [1]
查看完整版本: Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होगी घर की दरिद्रता