CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:07:41

कहीं आसमान में धुंध तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट, दीवाली के बाद कैसा रहेगा मौसम का हाल?

/file/upload/2025/10/2275617287347097277.webp

कैसा रहेगा मौसम का हाल।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के अगले दिन यानी आज से मौसम में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में धुंध भी देखने को मिलेगी।
मुंबई-कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि दीवाली के एक दिन बाद देश के कई शहरों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुंबई और कोलकाता का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि चेन्नई में अधिकतम 32 और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा। वहीं शिमला और श्रीनगर में क्रमश: अधिकतम तापमान 19 और 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा।
ओडिशा में तेज गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी

उड़ीसा की बात करें तो अगले 48 घंटे में यहां गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है लोगों को संभावित बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अंडमान निकोबार दीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवती दवाब की वजह से अंडमान निकोबार दीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है। यह आज चरम पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि चक्रवर्ती दबाव के कारण 23 अक्टूबर 2025 को भारी बारिश हो सकती है। स्थानीय बंदरगाहों को चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में धूमधाम से मनाई गई दीवाली, आतिशबाजी से बिगड़ी हवा की गुणवत्ता; AQI 400 के पार
页: [1]
查看完整版本: कहीं आसमान में धुंध तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट, दीवाली के बाद कैसा रहेगा मौसम का हाल?