Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी रिजल्ट कब और कहां कर सकेंगे चेक, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
/file/upload/2025/10/959873394584673190.webpRajasthan Patwari Result 2025
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। कुछ दिन पूर्व ही राजस्थान पटवारी भर्ती रिजल्ट पर कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज ने जानकारी दी है कि इस परीक्षा के लिए बहुत से ऑब्जेक्शन दर्ज किये गए हैं जिनका निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही नॉर्मलाइजेशन पर भी काम किया किया जाना है। ऐसे में रिजल्ट डेट दीपावली के बाद घोषित कर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीद है की नतीजे इस माह के अंत में या अगले माह में जारी किये जा सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नतीजों के साथ आएगा कटऑफ
आरएसएसबी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी इस लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद अंतिम एवं फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3075 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
राजस्थान पटवारी रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
[*]स्टेप 1: राजस्थान पटवारी रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट rssb.rajasthan.gov.in करना होगा।
[*]स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन डिटेल (एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना। होगा
[*]स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।
/file/upload/2025/10/4504312395544210988.jpg
भर्ती विवरण
राजस्थान पटवारी भर्ती एग्जाम 17 अगस्त 2025 को राज्य के 38 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न करवाई गई थी। परीक्षा में कुल 6.76 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3075 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
यह भी पढ़ें- Bihar Office Attendant Vacancy 2025: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, 10वीं पास जल्द कर लें अप्लाई
页:
[1]