CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:03:28

महिला कांस्टेबल ने खाया जहरीला पदार्थ, एसओ पर रिलीव नहीं करने का आरोप, मचा हड़कंप

/file/upload/2025/10/2329061448999352636.webp



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। बरौर थाने में महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया जहां हालत खतरे से बाहर है।

महिला का तबादला दूसरे थाने हो गया था, लेकिन दो दिन से महिला एसओ ने उसे रिलीव नहीं किया था, इसके चलते वह नाराज थी। रविवार शाम को महिला कांस्टेबल ने फिर से गुहार लगाई तो एसओ ने जमकर डपट दिया इससे क्षुब्ध होकर महिला कांस्टेबल ने यह कदम उठाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बरौर थाने में महिला कांस्टेबल अंशू शर्मा की तैनाती है। उसका तबादला दो दिन पूर्व शिवली थाने हो गया था। लेकिन बरौर एसओ अमिता वर्मा ने मनमानी करते हुए उसे रिलीव नहीं किया। महिला कांस्टेबल ने कई बार एसओ से अनुरोध किया पर एसओ ने अनसुना कर दिया।

थाना परिसर में रविवार देरशाम को कांस्टेबल ने फिर से एसओ से रिलीव करने को कहा तो एसओ ने जमकर डपट दिया और नौकरी करना सिखा देने की बात कही। इसके बाद महिला कांस्टेबल रोने लगी और वहीं थाना परिसर में ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इस पर वहां सनसनी फैल गई, पुलिसकर्मियों ने प्रयास कर उसको उल्टी करा दी। इसके बाद अकबरपुर के अनंतराज अस्पताल लेकर गए, यहां पर डाक्टर ने इलाज शुरू किया और जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई। इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। एसओ को फोन मिलाया पर उठाया नहीं। सीओ डेरापुर राजीव सिरोही ने बताया कि मामला क्या है पता किया जा रहा है।

सीओ को रात तक नहीं रही मामले की जानकारी

सीओ को रात तक मामले की जानकारी नहीं रही। फोन पर उनसे जहरीला पदार्थ खाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एसओ से संपर्क करने का प्रयास चल रहा है उसके बाद ही सही बात पता चलेगी। शाम से रात तक हो गई पर उनको घटना क्या और कैसे हुई पता ही नहीं चल सका। वहीं किरकिरी से बचने को पुलिस मामले को दबाती रही।
页: [1]
查看完整版本: महिला कांस्टेबल ने खाया जहरीला पदार्थ, एसओ पर रिलीव नहीं करने का आरोप, मचा हड़कंप