CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:02:13

करनाल के युवक की अमेरिका में हत्या, आरोपी रिटायर्ड फौजी ने खुद को भी मारी गोली; 8 बहनों का था इकलौता भाई

/file/upload/2025/10/5840665864684725594.webp

करनाल के युवक की अमेरिका में हत्या। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, निसिंग (करनाल)। गांव हथलाना निवासी 35 वर्षीय प्रदीप की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद आरोपित सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम बेहद दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरा गांव शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहा है तो साथ ही पूरे गांव में चूल्हा भी नहीं जलाया गया। पहले ही कर्ज में डूबे शोकाकुल परिवार ने अपने पुत्र का शव अमेरिका से भारत लेकर आने में सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

35 वर्षीय प्रदीप करीब डेड़ साल पहले अमेरिका गया था। डोंकी के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचने में ही उसे आठ माह लग गए थे। कुछ दिन पहले ही उसे अमेरिका के पोर्टलैंड-वाशिंगटन बार्डर क्षेत्र में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में नौकरी मिली थी।

करीब चार दिन पहले उसने घर पर फोन कर परिवार को बताया था कि सब ठीक है, उसे काम मिल गया है और जल्द कर्जा चुका देगा। परिवार ने उसे 42 लाख रुपये उधार लेकर अमेरिका भेजा था। शनिवार शाम उसके एक दोस्त ने परिवार को काल कर जानकारी दी कि एक रिटायर्ड फौजी ने प्रदीप पर स्टोर के अंदर फायरिंग कर दी, जिसमें उसे करीब चार गोलियां लगीं।

आरोपित ने खुद को भी गोली मार ली। प्रदीप आठ बहनों का इकलौता भाई था, उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी। पिता का निधन पहले हो चुका था और परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा वही था। प्रदीप के जीजा आशीष ने बताया कि प्रदीप के दोस्त ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रशासन व सरकार से प्रदीप का शव भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है।
页: [1]
查看完整版本: करनाल के युवक की अमेरिका में हत्या, आरोपी रिटायर्ड फौजी ने खुद को भी मारी गोली; 8 बहनों का था इकलौता भाई