CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:02:12

Air India ने नहीं तोड़ा 250 से ज्यादा यात्रियों का दीवाली सपना, मिलान से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे लोग

/file/upload/2025/10/107266070324593025.webp

air indiaमिलान से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे लोग (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने रविवार को मिलान से दिल्ली के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट उन 250 से ज्यादा यात्रियों को वापस लाएगी जो शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद होने से मिलान में फंस गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को ड्रीमलाइनर Boeing 787-8 विमान में आई तकनीकी समस्या के चलते उड़ान AI138 रद कर दी गई थी। एअर इंडिया ने कहा कि वह रविवार को AI138D नाम की अतिरिक्त उड़ान मिलान से शाम 7 बजे (स्थानीय समय) रवाना करेगी, जो 20 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पहुंचेगी।
एअर इंडिया ने बयान किया जारी

एयरलाइन ने बताया, “हमारी टीमों ने विमान की मरम्मत का काम तेजी से पूरा किया और सभी जरूरी अनुमतियां हासिल कर ली हैं ताकि यात्री दिवाली से पहले अपने घर लौट सकें।“ इस उड़ान में उन सभी यात्रियों को समायोजित किया जाएगा जिनकी मूल उड़ान शुक्रवार को रद हुई थी।
यात्रियों को दी जा रही दो विकल्पों की सुविधा

एअर इंडिया ने कहा कि प्रभावित यात्रियों से उसकी टीमें सीधे संपर्क कर रही हैं। उन्हें यह विकल्प दिया गया है कि वे या तो अपनी मौजूदा बुकिंग (जो दिवाली के बाद की थी) बरकरार रखें या आज की विशेष उड़ान में सीट चुनें।
सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि उड़ान रद होने से वे दिवाली तक भारत नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन अब एयरलाइन ने उन्हें राहत दी है।
वीजा समाप्त होने वाले यात्री की मदद भी की गई

एअर इंडिया ने बताया कि जिन यात्रियों को बाद की तारीखों की उड़ानों में जगह दी गई है, उन्हें 20 अक्टूबर के बाद की उड़ानों में समायोजित किया गया है सीट उपलब्धता के आधार पर। एयरलाइन ने कहा कि एक यात्री, जिसका शेंगन वीजा 20 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है उसे 19 अक्टूबर की एक अन्य उड़ान में भेज दिया गया ताकि वीजा की शर्तों का पालन हो सके।
页: [1]
查看完整版本: Air India ने नहीं तोड़ा 250 से ज्यादा यात्रियों का दीवाली सपना, मिलान से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे लोग