CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:02:08

Bihar Weather Update: दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? क्या धूप करेगी परेशान? जानें कैसी है आपके शहर की आबो हवा

/file/upload/2025/10/4433822756841517093.webp

Diwali Weather Forecast: दिन में हल्की गरमाहट, रात में राहत, त्योहार मनाने के लिए अनुकूल रहेगा मौसम।



संवाद सहयोगी, भागलपुर। Diwali Weather Forecast, Bihar Weather News दीपावली के पर्व पर मौसम किसी भी तरह की बड़ी बाधा नहीं डालने वाला है। इस बार न तो सर्दी अपनी दस्तक बनाएगी और न ही गर्मी असहनीय रूप लेगी। दिन में हल्की चुभन वाली धूप जरूर रहेगी, लेकिन रातें भी अभी ठंडी नहीं होंगी। कुल मिलाकर मौसम सामान्य रहेगा और पर्व मनाने वालों के लिए यह परिस्थिति पूरी तरह अनुकूल रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार कृषि विश्व विद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 83 प्रतिशत आर्द्रता के साथ महज 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और इसी स्थिति के बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दीपावली की सुबह तेज धूप के साथ शुरू होगी। बाजारों में खरीदारी और पूजा की तैयारियों के दौरान लोगों को धूप का एहसास जरूर होगा, लेकिन यह इतनी तीखी नहीं होगी कि परेशानी खड़ी करे। दोपहर बाद हल्की गर्माहट बनी रहेगी। शाम ढलते ही वातावरण में कुछ ठंडक घुलेगी जिससे मौसम सुहाना लगेगा।

रात के समय पटाखों और सजावट के बीच खुलकर उत्सव मनाया जा सकेगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम की यह स्थिति स्वास्थ्य की दृष्टि से संतुलित मानी जाती है, क्योंकि अत्यधिक ठंड या गर्मी दोनों ही मौसम में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।

किसान वर्ग के लिए भी यह समय उपयोगी है। शुष्क मौसम के कारण खेतों में काम सुचारू रूप से चल पाएगा। जिन किसानों ने रबी फसलों के लिए तैयारी शुरू कर दी है, उन्हें भी इस मौसम का सीधा लाभ मिलेगा। न अधिक ठंड और न अधिक गर्मी ऐसी अनुकूल परिस्थिति में पौधों को भी शुरुआती बढ़त मिलती है।

दीपावली के शुभ अवसर पर जब घर-आंगन में दीप जलेंगे और आसमान आतिशबाजी से जगमगाएगा, तब मौसम भी अपनी मद्धिम मुस्कान के साथ, साथ देगा। न पसीना छूटेगा, न शाल ओढ़ने की जरूरत पड़ेगी। आस्था और उल्लास के इस पर्व में मौसम का यह संतुलित मिजाज लोगों को अच्छा लगेगा।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Weather Update: दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? क्या धूप करेगी परेशान? जानें कैसी है आपके शहर की आबो हवा