CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:01:56

अयोध्या दीपोत्सव के नौवें संस्करण में बने दो नए विश्व कीर्तिमान, CM योगी बोले-एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा भारत

/file/upload/2025/10/615238915234472441.webp

अयोध्या दीपोत्सव के नौवें संस्करण में बना दो नया विश्व कीर्तिमान।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव के नौवें संस्करण में भी विश्व कीर्तिमान बना। रामकी पैड़ी पर 26 लाख 17 हजार 215 प्रज्वलित दीये गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में अंकित हो गए। इसके साक्षी बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को लोक आस्था से भी जोड़ा। कहा, भारत एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा, कोई भी आस्था को अपमानित नहीं कर सकेगा और दीपोत्सव होता रहेगा। उन्होंने कहाकि अपने जन्म दिन पर बर्मिंघम से बग्घी मंगाने वाले, समाज को जातियों में बांटने वाले राम को नहीं मानते। वे दीपोत्सव का भी विरोध करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वही लोग प्रदेश के खजाने का धन सैफई महोत्सव और कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च करते थे, लेकिन दीपोत्सव का विरोध करते हैं, जबकि इन दीयों से कुम्हार समाज के परिवारों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि रामद्रोहियों को दीपोत्सव अच्छा लग भी कैसे सकता है।

इससे पहले दीपोत्सव का प्रथम संस्करण ही कीर्तिमान नहीं बन सका था। इसके बाद से लगातार आठ संस्करण गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में अंकित हुए हैं। रविवार को सूर्यास्त के साथ ही रामकी पैड़ी के 56 घाटों पर 28 लाख दीयों को प्रज्वलित करने का क्रम आरंभ हुआ। इसके अलावा, सरयू नदी तट पर 2100 लोगों ने एक साथ आरती करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

इनमें 26 लाख 11 हजार 101 प्रज्वलित दीयों का कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन रिकॉर्ड में इससे अधिक दीये उत्कीर्ण हुए। दीयों की गणना के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम पहले ही यहां आ चुकी थी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी की ओर से कीर्तिमान की अधिकृत घोषणा के बाद प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने मुख्यमंत्री को कीर्तिमान का प्रमाणपत्र भेंट किया। इस अवसर पर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
अयोध्या दीपोत्सव रिकॉर्ड



    वर्ष दीपक घाट स्वयंसेवक


   2017
   187213
   09
   4000


   2018
   301152
   14
   5000


   2019
   404026
   17
   7000


   2020
   606569
   24
   10000


   2021
   941551
   32
   12000


   2022
   1576955
   34
   22000


   2023
   2223000
   51
   25000


   2024
   2512000
   55
   30000


   2025
   2617215
   56
   32000




यह भी पढ़ें- Ayodhya Deepotsav 2025 Live: CM योगी ने कहा- \“भव्य राम मंदिर अखंड और श्रेष्ठ भारत का प्रतीक\“, ड्रोन शो ने किया मंत्रमुग्ध
页: [1]
查看完整版本: अयोध्या दीपोत्सव के नौवें संस्करण में बने दो नए विश्व कीर्तिमान, CM योगी बोले-एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा भारत