CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:01:46

Uttarakhand Weather: दीपावली पर ऐसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का मिजाज, रात को पारा होगा धड़ाम

/file/upload/2025/10/1045264406098373850.webp

मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम का मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर



जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली के दिन उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी चटख धूप खिली रही, जिससे दिन का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट ले सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दीपावली पर मौसम साफ और शुष्क रहेगा। पर्वतीय इलाकों में रात के समय पाला गिरने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छा सकते हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर में धूप की तपिश से हल्की गर्मी महसूस की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देहरादून और तराई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से अधिक है। वहीं, मुक्तेश्वर और नई टिहरी जैसे पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जिससे ठंडक बढ़ गई है।
页: [1]
查看完整版本: Uttarakhand Weather: दीपावली पर ऐसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का मिजाज, रात को पारा होगा धड़ाम