CasinoGames 发表于 2025-10-28 10:00:01

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की इस सीट पर यादव के दबदबे को राजपूत उम्मीदवार की चुनौती

/file/upload/2025/10/5249580872450175827.webp

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



प्रमोद कुमार, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: जिले के उत्तरी भाग में स्थित गायघाट विधानसभा क्षेत्र गायघाट के 23, बंदरा के 12 एवं कटरा के छह पंचायतों से बना है।

जिले में औराई के बाद सर्वाधिक आबादी वाले इस विधानसभा क्षेत्र में 3.20 लाख मतदाता है जो जिले के किसी भी विधानसभा में सर्वाधिक है। यहां उम्मीदवारों का भविष्य तय करने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका होती।

यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1.68 लाख है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1.51 लाख जो सर्वाधिक है। पिछले चुनाव में यहां महज 57.75 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन यहां की 64.77 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।

पुरुषों का मतदान प्रतिशत 51.42 प्रतिशत ही रहा। जेपी आंदोलन से पूर्व यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। कांग्रेस के नीतीश्वर प्रसाद सिंह लगातार छह बार यहां से विधायक रहें।

उसके बाद पांच बार महेश्वर प्रसाद यादव इस क्षेत्र का विभिन्न दलों के टिकट पर प्रतिनिधित्व कर चुके है। नीतीश्वर प्रसाद सिंह ने 1952, 1957, 1962, 1967, 1969 एवं 1972 में जीत हासिल की जबकि महेश्वर प्रसाद यादव ने वर्ष 1990 में आईएडी, 1995 में जनता दल, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 एवं 2015 में राजद की टीकट पर जीत हासिल की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को पहली जीत गायघाट विधान सभा क्षेत्र में मिली। 1980 के विधानसभा चुनाव में पहली बार जीतेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले में भाजपा का खाता खोला।

कांग्रेस इसके बाद यहां से भाजपा को दूसरी सफलता 2010 के चुनाव में वैशाली की वर्तमान सांसद वीणा देवी ने दिलाई थी। विरेंद्र कुमार सिंह ने कांग्रेस को यहां अंतिम बार 1985 में जीत दिलाई।

पिछले चुनाव की बात करे तो राजद के निरंजन राय त्रिकोणीय मुकाबले में जदयू के महेश्वर यादव को 7,566 वोटों से हराकर जीत का छक्का लगाने से रोक दिया।

इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सांसद वीणा देवी की पुत्र कोमल सिंह को मैदान में उतार दिया था और उन्होंने 36,851 वोट हासिल किए। वोटों का बंटवारा हुआ जिससे राजद को फायदा मिला।

गायघाट उन 25 सीटों में से एक रही जहां लोजपा के वोट काटने की रणनीति के चलते जदयू को हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान चुनाव में एक बार फिर कोमल सिंह निरंजन राय आमने सामने होंगे लेकिन इस बार कोमल सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।

लोजपा भी बार एनडीए गठबंधन में शामिल है। लेकिन इस बार जन सुराज मुकाबले को त्रिकोणीय बनाएगा। जन सुराज ने अशोक सिंह को मुकाबले में उतारा है।
गायघाट विधानसभा में मतदाता

2025

[*]कुल मतदाता - 3,20,178
[*]महिला - 1,51,193
[*]पुरुष - 1,68,978


2020

[*]कुल मतदाता - 3,13,371
[*]महिला - 1,47,578
[*]पुरुष - 1,65,789
[*]मतदान - 57.75 प्रतिशत


2015

[*]कुल मतदाता - 2,85,383
[*]महिला - 1,33,398
[*]पुरुष - 1,51,990

गायघाट विधानसभा की अबतक की तस्वीर

[*]1952 नीतीश्वर प्रसाद सिंह कांग्रेस
[*]1957 नीतीश्वर प्रसाद सिंह कांग्रेस
[*]1962 नीतीश्वर प्रसाद सिंह कांग्रेस
[*]1967 नीतीश्वर प्रसाद सिंह कांग्रेस
[*]1969 नीतीश्वर प्रसाद सिंह कांग्रेस
[*]1972 नीतीश्वर प्रसाद सिंह कांग्रेस
[*]1977 विनोदानंद सिंह जेएनपी
[*]1980 जितेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा
[*]1985 वीरेंद्र कुमार सिंह कांग्रेस
[*]1990 महेश्वर प्र.यादव आईएडी
[*]1995 महेश्वर प्र. यादव जेडी
[*]2000 वीरेंद्र कुमार सिंह जेडी यू
[*]2005 फरवरी महेश्वर प्र.यादव राजद
[*]2005 अक्टूबर महेश्वर प्र.यादव राजद
[*]2010 वीणा देवी भाजपा
[*]2015 महेश्वर प्रसाद यादव राजद
[*]2020 निरंजन राय राजद
页: [1]
查看完整版本: Bihar Assembly Election 2025: बिहार की इस सीट पर यादव के दबदबे को राजपूत उम्मीदवार की चुनौती