CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:59:00

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मृत्यु और चार घायल

/file/upload/2025/10/2646686552461574195.webp

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। साहिल, अन्नू, हिमांशु, राजा और आकाश पांच युवक अलीगढ़ से आगरा घूमने गए थे, जब वे आगरा रोड पर सादाबाद से पहले पहुंचे, तो उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मृत्यु, चार घायल



इस दुर्घटना में अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी साहिल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल युवकों को हाथरस से अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
页: [1]
查看完整版本: हाथरस में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मृत्यु और चार घायल