CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:58:35

Dhanteras 2025: धनतेरस पर झारखंड में 2 हजार करोड़ रुपये का कारोबार, सबसे ज्यादा इस चीज की हुई बिक्री

/file/upload/2025/10/9199488158710943939.webp

झारखंड में 2000 करोड़ रुपये का बिजनेस



जेएनएन, नई दिल्ली/रांची। धनतेरस के अवसर पर रांची सहित पूरे झारखंड व देशभर के बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने सोना व चांदी की जमकर खरीदारी की। वाहन, झाड़ू, इलेक्ट्रानिक्स सामान के साथ दीवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये भी खरीदे। बर्तन, रसोई का सामान व अन्य वस्तुओं की भी खूब बिक्री हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कारोबारी संगठन कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शनिवार को पूरे देश में लगभग एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया है। वहीं झारखंड चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के अनुसार धनतेरस पर रांची में 700 करोड़ व पूरे झारखंड में दो हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

रांची में सुबह से ही वाहनों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ विभिन्न शोरूम में देखने को मिली। वहीं सोने-चांदी के शोरूम में भी महिलाओं की भीड़ रही। बर्तन बाजार भी गुलजार रहा।

दिल्ली ब्यूरो के अनुसार, कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल तथा कैट के ज्वैलरी चैप्टर आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआइजेजीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि धनतेरस पर सोने-चांदी का कारोबार 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा।

सोने-चांदी के गहनों, सिक्कों और अन्य वस्तुओं की उल्लेखनीय बिक्री हुई। कुछ लोगों ने सोने-चांदी को निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना, जबकि आम ग्राहकों ने हल्के वजन के गहनों को प्राथमिकता दी। बाजार में जीएसटी कटौती का भी असर दिखा।
रांची व पूरे राज्य में कारोबार



    सामान रांची (करोड़ रुपये) राज्य (करोड़ रुपये)


   ज्वेलरी
   270
   715


   आटोमोबाइल
   240
   685


   होम अप्लायंसेस
   75
   165


   बर्तन
   15
   125


   फर्नीचर
   10
   42


   लैपटॉप व कैमरा
   17
   70


   रियल स्टेट
   40
   135


   मोबाइल
   15
   50


   अन्य
   33
   113


页: [1]
查看完整版本: Dhanteras 2025: धनतेरस पर झारखंड में 2 हजार करोड़ रुपये का कारोबार, सबसे ज्यादा इस चीज की हुई बिक्री