CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:57:51

Bihar Weather Update: पटना सहित 25 जिलों के तापमान में बढ़ा तापमान, नवंबर से ठंड और प्रदूषण बढ़ाएगा परेशानी

/file/upload/2025/10/3323814063261506503.webp

आज का मौसम



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि, सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले सप्ताह हवा में बदलाव की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुरवा के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार हैं। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड के दस्तक देने की संभावना है। ला नीना के कारण अधिक समय तक ठंड का असर बना रहेगा। ऐसे में शीतलहर अधिक चलेगी।

शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में धूप खिली रही। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी सहित प्रदेश के 25 जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। जबकि, अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान



    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)


   पटना
   32.5
   22.7


   गयाजी
   31.7
   19.6


   भागलपुर
   32.7
   22.6


   मुजफ्फरपुर
   30.8
   23.3



हवा में धूलकण से बढ़ेगा प्रदूषण

सर्दी का मौसम आते ही राजधानी की हवा बदलने लगी है। सुबह-शाम हवा में नमी रहने से हवा में धूलकण प्रदूषण को बढ़ाएगी। शनिवार को तारामंडल के आसपास एक्यूआइ लेवल 163, डीआरएम आफिस दानापुर के पास 106, समनपुरा के पास 188 दर्ज किया गया।

ये सारे इलाके यलो जोन में दर्ज किए गए, जबकि राजवंशी नगर में 85, मुरादपुर में एक्यूआइ लेवल 50 दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले ये सारे इलाके ग्रीन जोन में थे। विशेषज्ञों के अनुसार हवा में प्रदूषित गैस की मात्रा कम है।

दीपावली व इसके बाद एक्यूआइ लेवल तेजी से बढ़ सकता है। अभी राजधानी की हवा स्थिर है। नमी के साथ हवा स्थिर रहती है तो वायु प्रदूषण अधिक बढ़ता है। दीपावली पर लोग पटाखे फोड़ेंगे उससे निकलने वाले धुआं हवा को प्रदूषित करेगा।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Weather Update: पटना सहित 25 जिलों के तापमान में बढ़ा तापमान, नवंबर से ठंड और प्रदूषण बढ़ाएगा परेशानी