CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:56:44

Choti Diwali पर फूलों की रंगोली से सजाएं अपना घर-आंगन, मिलेगा माता लक्ष्मी की कृपा

/file/upload/2025/10/79126457156096345.webp

छोटी दीवाली 2025: फूलों की रंगोली से घर सजाने के आसान तरीके (Picture Credit- AI/Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार बस आने वाला है। दीपों का यह पर्व अंधकार में भी रोशनी कर देता है। इस त्योहार को 5 दिनों तक मनाया जाता है और दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन धंवन्तरि देवता की पूजा की जाती है। दीपोत्सव के दौरान लोग अपने घरों को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीया, लाइट्स और तोरण के साथ लोग घरों को सजाते हैं और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इसके अलावा इस मौके पर घरों में रंगोली भी बनाई जाती है। धनतेरस से ही कई लोग घरों में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी छोटी दीवाली पर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो फूलों से बनी इन रंगोली को आसानी से और झटपट बना सकते हैं।
डिजाइन-1

/file/upload/2025/10/8722293849566950294.jpg

छोटी दीवाली पर झटपट रंगोली बनाने के लिए आप रंगोली की इस डिजाइन को फॉलो कर सकते हैं। सिंपल गेंदे, गुलाब और आम या अशोक के पत्तों से बनी यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत और काफी आसान होती है। साथ ही यह घर को यूनिक लुक भी देती है।
डिजाइन-2

/file/upload/2025/10/7388891311014358895.jpg

अगर आप गोलाकार रंगोली बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस तरह से फूलों की मदद से स्टार शेप की रंगोली भी बना सकते हैं। गुलाब और गेंदे के फूल से बनी यह रंगोली दिखने में भले में मुश्किल लगे, लेकिन इसे बनाना काफी आसान होता है। साथ ही पत्तों की मदद से इसके लुक को निखारने में मदद मिलती है।
डिजाइन-3

/file/upload/2025/10/19100454559937348.jpg

फूलों के रंगोली बनाने के लिए आप इस डिजाइन को भी चुन सकते हैं। यह छोटी दीवाली के मौके पर बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। बस अलग-अलग तरह के फूलों औप पत्तियों के इस्तेमाल से आप इस खूबसूरत रंगोली को बना सकते हैं।
डिजाइन-4

/file/upload/2025/10/609077526452248413.jpg

अगर कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो फूलों की मदद से कालीन स्टाइल रंगोली ट्राई कर सकते हैं। यह देखने में बिल्कुल कालीन जैसा लगता है और आपके घर के शोभा में चार-चांद लगा देता है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है।
डिजाइन-5

/file/upload/2025/10/7031585522961357044.jpg

अगर आपके पास बहुत थोड़ा-सा समय है और आप इस थोड़े से समय में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं, रंगोली की इस डिजाइन को ट्राई जरूर करें। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं, जो काम या अन्य किसी वजह से रंगोली बनाने में ज्यादा समय नहीं खर्च कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: फूलों से लेकर मां लक्ष्मी के चरणों तक, घर की रौनक बढ़ा देंगी ये 5 स्पेशल Rangoli Designs

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली पर घर को देना चाहते हैं स्पेशल फेस्टिव वाइब, तो फॉलो करें ये 5 डेकोरेशन टिप्स
页: [1]
查看完整版本: Choti Diwali पर फूलों की रंगोली से सजाएं अपना घर-आंगन, मिलेगा माता लक्ष्मी की कृपा