CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:56:06

केन्या के पूर्व पीएम ओडिंगा के अंतिम दर्शन के दौरान फिर मची भगदड़, दर्जनों घायल

/file/upload/2025/10/1122941703475234253.webp

केन्या के पूर्व पीएम ओडिंगा के अंतिम दर्शन के दौरान फिर मची भगदड़ (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा के अंतिम दर्शन के लिए आयोजित एक सभा में शनिवार को एक बार फिर भगदड़ मच गई। इसके कारण दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। कुछ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पहले शुक्रवार को नैरोबी में ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह में भगदड़ मचने से दो लोगों की मौत हो गई थी और 160 से अधिक लोग घायल हुए थे। उसके एक दिन पहले जब भारत से ओडिंगा का शव वहां पहुंचा था तो उस दिन एक स्टेडियम में उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था।
मच गई थी भगदड़

उस दिन भी भगदड़ मच गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी और आंसू गैस छोड़े थे। इसमें चार लोग मारे गए थे, जबकि कई लोग घायल हुए थे। केन्याई राजनीति में दशकों तक एक प्रमुख हस्ती रहे ओडिंगा का बुधवार को 80 वर्ष की आयु में भारत में निधन हो गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
页: [1]
查看完整版本: केन्या के पूर्व पीएम ओडिंगा के अंतिम दर्शन के दौरान फिर मची भगदड़, दर्जनों घायल