CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:54:48

ऐन टाइम पर अश्विनी चौबे के बेटे ने मारी पलटी, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नहीं किया नामांकन, जानें किसका मिला फरमान?

/file/upload/2025/10/1018528999206711752.webp

Bihar Politics: अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा धरी की धरी रह गई।



जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा हवा-हवाई हो गई। शनिवार को सैंकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय के खिलाफ अर्जित चौबे नामांकन करने पहुंचे, लेकिन ऐन टाइम पर उन्होंने पलटी मार दी। अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित इससे पहले हर हाल में भागलपुर सीट से चुनाव लड़ने का दम भर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन नहीं करने के पीछे बड़ी वजह उन्होंने माता पिता का आदेश और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का सम्मान बताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के बागी अर्जित शाश्वत चौबे ने नहीं किया नामांकन

भागलपुर में भाजपा से बागी हुए अर्जित शाश्वत चौबे ने नामांकन नहीं किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे रोहित पांडे को भाजपा का टिकट मिलने से नाखुश थे। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने लिया था। अर्जित नामांकन के लिए सीएमएस स्कूल से एसडीओ कार्यालय तक के लिए निकले थे। एसडीओ कार्यालय पहुंचकर अचानक उन्होंने नामांकन नहीं कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा है की माता-पिता और भाजपा नेतृत्व के आदेश के कारण उन्होंने नामांकन नहीं कराया है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी और देश-दुनिया की नई व रोचक खबरों के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
页: [1]
查看完整版本: ऐन टाइम पर अश्विनी चौबे के बेटे ने मारी पलटी, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नहीं किया नामांकन, जानें किसका मिला फरमान?