CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:53:23

मजहब की खातिर छोड़ा बॉलीवुड, Zaira Wasim समेत इन 8 एक्ट्रेस के नाम हैं शामिल

/file/upload/2025/10/8212800414075593537.webp

इन एक्ट्रेसेस ने धर्म के लिए छोड़ा बॉलीवुड/ फोटो- Instagram



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेसेस का फेम और नेम दोनों ही उम्र काफी कम होती है। एक समय के बाद वह पर्दे से गायब होने लगती हैं और सालों बाद जब दिखती हैं, तो उनके लुक्स को देख फैंस भी चौंक जाते हैं। हालांकि, कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपनी उम्र ढलने का इंतजार ही नहीं किया। करियर के पीक पर जब उनके पास नाम-शोहरत दोनों था, तो उन्होंने बॉलीवुड को सिर्फ अपने सुकून के लिए अलविदा कह दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज हम अपने आर्टिकल में आपको उन 8 हसीनाओं के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़कर अपने धर्म के रास्ते पर चलना चुना और उस समय पर बॉलीवुड को छोड़ा जब उनका करियर ग्राफ ऊपर जा रहा था। कौन हैं ये हसीनाएं, चलिए आपको बताते हैं।
जायरा वसीम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस जायरा वसीम का है, जिन्होंने साल 2016 में फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन महज 4 साल के अंदर ही 2019 में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का निर्णय ले लिया। जायरा वसीम ने एक पोस्ट डालकर ये बताया था कि वह बॉलीवुड के काम करते हुए धर्म और अध्यात्मिकता से दूर जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: \“मैं फिल्मों में आने के बारे में...\“, Mamta Kulkarni संन्यासी बनने के बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी?

/file/upload/2025/10/4088105898800218948.JPG
अनघा भोसले

अनुपमा में नंदिनी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अनघा भोसले ने भी टीवी की दुनिया को अलविदा कहकर धर्म के मार्ग पर चलने की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की थी। वह भगवान कृष्ण की बड़ी भक्त हैं और उनकी भक्ति में ही अपना पूरा जीवन समर्पित कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में राजनीति बहुत ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपना नाम बदलकर राधिका गोपी डीडी कर दिया।

/file/upload/2025/10/2045911836357767064.JPG
सना खान

बिग बॉस और जय हो से फेम पाने वाली एक्ट्रेस सना खान ने भी अचानक से ही बॉलीवुड छोड़कर इस्लाम की राह पर चलने का निर्णय लिया था। उन्होंने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में ये खुलासा किया था कि वह कमा रही थीं, उनके पास काम भी बहुत था, लेकिन दिल में सुकून नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने शादी करके इस्लाम की राह चुनी।

/file/upload/2025/10/3259173574353800703.JPG
अनु अग्रवाल

आशिकी से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी साल 1999 में अपने बड़े एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह से बॉलीवुड बिजनेस छोड़कर अध्यात्म में लीन हो गई थीं। उन्होंने बिहार के मुंगेर के योग साधना केंद्र में रहकर ही अपना जीवन चलाया। खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि 2001 में उन्होंने सिर मुंडवाया और पहाड़ों पर सन्यास लेकर चली गईं, जहां उन्हें बहुत सुकून मिला।

/file/upload/2025/10/4669819532755326093.JPG
बरखा मदान

अक्षय कुमार की फिल्म \“खिलाड़ियों के खिलाड़ी\“ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बरखा मदान ने पूर्व मॉडल, ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। फिल्म के साथ-साथ उन्होंने टीवी में भी काम किया, लेकिन साल 2014 में \“सुरखाब\“ के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को पूरी तरह से छोड़ दिया। धर्म की राह पर चलकर वह बौद्ध नन बन गईं। उन्हें अब ग्यालतेन समतेन के नाम से भी जाना जाता है।

/file/upload/2025/10/3175968082721679609.jpg
ममता कुलकर्णी

90 के दशक की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी एक समय के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया। कई सालों तक तो फैंस को ये भी नहीं पता था कि \“करण-अर्जुन की उनकी ये फेवरेट अदाकारा कहां हैं। लंबे समय बाद जब वह सामने आईं तो उन्होंने बताया कि वह अब बॉलीवुड में नहीं लौटेंगी और केवल धर्म के मार्ग पर ही चलेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 से 2016 के बीच में उन्होंने इस्लाम धर्म भी अपनाया था और विक्की गोस्वामी से निकाह के बाद अपना नाम बदलकर आयशा बेगम भी किया था। 2025 में जब महाकुंभ में एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाया गया था, तो काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया था।

/file/upload/2025/10/802942127675869530.jpg
नूपुर अलंकार

157 के आसपास शोज में काम करने वाली एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने भी अपने सन्यास लेने के फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने साल 2022 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ अपने पति को छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने सन्यास लेकर एक फोटो भी शेयर की थी।

/file/upload/2025/10/1038237805139124122.jpg
सोफिया हयात

सना खान की तरफ सोफिया हयात को भी सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस से ही फेम मिला था। अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर सोफिया हयात ने एक दिन अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए कई सालों पहले ये बताया था कि वह ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो चुकिल हैं और अब एक नन की जिंदगी जी रही हैं।

यह भी पढ़ें: \“मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जिसने Akshay Kumar संग किया डेब्यू, अब दो जोड़ी कपड़ो में गुजार रहीं जिंदगी
页: [1]
查看完整版本: मजहब की खातिर छोड़ा बॉलीवुड, Zaira Wasim समेत इन 8 एक्ट्रेस के नाम हैं शामिल