CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:49:48

Bihar Election: मोहन श्रीवास्तव को कांग्रेस का टिकट, गयाजी शहर में दिलचस्प हुआ मुकाबला

/file/upload/2025/10/5727390778844478220.webp

गयाजी शहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव को मिला सिंबल। (जागरण)



जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार विधानसभा क्षेत्र गयाजी शहर-230 में राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त चरम पर पहुंच गई। जब कांग्रेस ने अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को आधिकारिक रूप से अपना प्रत्याशी घोषित कर पार्टी का सिंबल सौंप दिया।

जैसे ही यह सूचना शहर पहुंची, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल और फूलों की मालाओं के साथ समर्थक एकजुट होकर जश्न मनाने लगे।

टिकट मिलने के बाद महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम तथा प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मोहन श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि यह लड़ाई केवल एक सीट की नहीं, बल्कि आम जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने की है।

श्रीवास्तव ने भरोसा जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और महागठबंधन की एकजुटता के बल पर गया शहर में परिवर्तन का नया अध्याय लिखा जाएगा।

साथ ही उन्होंने प्रारंभ से साथ निभाने वाले साथियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके प्रेम और विश्वास के बल पर मेरी जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में उतरते ही गयाजी शहर का चुनावी मुकाबला रोचक हो चला है।

यह भी पढ़ें- Kishanganj News: एनडीए में सबकुछ हो गया साफ, महागठबंधन में तीन सीट पर फंसा पेच
页: [1]
查看完整版本: Bihar Election: मोहन श्रीवास्तव को कांग्रेस का टिकट, गयाजी शहर में दिलचस्प हुआ मुकाबला