CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:49:27

Baby Names: आपके बच्चे को अलग पहचान देंगे ये धार्मिक नाम, जीवनभर मिलेगा फल

/file/upload/2025/10/3721326521848177238.webp

Baby Names in hindi (Picture Credit: Freepik)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकर बच्चों के लिए यूनिक के साथ-साथ धार्मिक नाम रखने का भी चलन है। बच्चों के लिए हमेशा ऐसे नाम चुनने चाहिए, जिनका अर्थ दिव्य हो। इस तरह के नाम देने से इसका लाभ जीवनभर मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं लड़के व लड़कियों के लिए ऐसे नाम, जो अद्वितीय होने के साथ-साथ विशेष अर्थ भी रखते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लड़कों के लिए धार्मिक अर्थ वाले नाम

[*]दक्ष – इस नाम का अर्थ है योग्य और बुद्धिमान। ऐसे में यह नाम आपके बच्चे के लिए अच्छा रहेगा।
[*]अद्विक – अद्विक नाम का मतलब है अद्वितीय और खास। यह नाम काफी यूनिक भी है।
[*]शाश्वत - जो शाश्वत एवं अजेय हो। ऐसे में यह नाम आपके बेटे के लिए अच्छा रहने वाला है।
[*]वेदान्तसार - इस नाम का अर्थ है \“वेदान्त का सार\“। ऐसे में यह दिव्य नाम आप आपके बेटे के लिए चुन सकते हैं।
[*]पुण्य - इस नाम का अर्थ है परम पुण्यशाली। ऐसे में यह नाम आपके बेटे पर खूब खिलेगा।
[*]यथार्थ - यथार्थ का अर्थ है, सच्चाई या वास्तविकता। ऐसे में आप यह नाम अपने बेटे को दे सकते हैं।
[*]समर्थ – इन नाम का अर्थ होता है ताकतवर और आत्मविश्वासी। ऐसे में अपने बेटे के लिए यह नाम जरूर चुनें।
/file/upload/2025/10/2512731732842676504.jpg
लड़कियों के लिए खास अर्थ वाले नाम

आप अपनी बेटी के लिए ये धार्मिक नाम चुन सकते हैं, जिनका अर्थ भी बहुत खास है।

[*]मधुराकृति - यह नाम आपकी बेटी पर बहुत सुंदर लगेगा। इस नाम का अर्थ है अत्यन्त आकर्षक स्वरूप वाला।
[*]वाग्मी - उत्तम प्रवक्ता को वाग्मी कहा जाता है। ऐसे में आपकी बेटी पर यह नाम बहुत अच्छा लगेगा।
[*]अन्वी - इस नाम का अर्थ है “दयालु“ या “सुंदर“। ऐसे में आप अपनी बेटी को यह प्यारा-सा नाम दे सकते हैं।
[*]यज्वी - यज्वी का अर्थ है, यज्ञकर्ता। यह नाम आपकी बेटी के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
[*]श्लोका - श्लोका शब्द श्लोक से बना है। ये नाम धार्मिक होने के साथ-साथ बहुत प्यारा भी है। आप अपनी बेटी को यह नाम दे सकते हैं।
[*]यशस्वी - इस नाम का अर्थ है यश या सफलता प्राप्त करने वाला। ऐसे में यह नाम आपकी बेटी के लिए बहुत सुंदर रहने वाला है।


यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: फेंगशुई के हिसाब से घर में रखें ये चीजें, नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

यह भी पढ़ें - Diwali 2025: कब और क्यों मनाई जाती है दीवाली? यहां पढ़ें प्रकाश पर्व का धार्मिक महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।\“
页: [1]
查看完整版本: Baby Names: आपके बच्चे को अलग पहचान देंगे ये धार्मिक नाम, जीवनभर मिलेगा फल