CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:47:37

अलीगढ़ में छेड़छाड़ और हमले से डरी महिला 22 दिन बाद पहुंची थाने, आपबीती सुन पुलिस वाले भी हैरान

/file/upload/2025/10/2625459159604917896.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। काम पर जा रही महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक वहां से भाग गया, लेकिन फिर आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर उसके परिवार को लाठियों से पीटा। इस घटना से सहमी महिला ने 22 दिन बाद हिम्मत दिखाकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता देहलीगेट थाना क्षेत्र की रहने वालीं हैं। मुकदमे में बताया कि वह एक कारखाने में काम करती हैं। बीते 29 अक्टूबर को अपने बेटे के साथ कारखाने में काम करने जा रही थीं। रास्ते मे इंद्रानगर निवासी आरोपित सोनू अपनी बाइक पर आया और उसे रोक लिया। उसपर संबन्ध बनाने का दबाव बनाते हुए छेड़छाड़ करने लगा।

उसकी अश्लील हरकत से परेशान होकर उसने विरोध किया तो आरोपित गालीगलौच करने लगा। बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपित भाग गया। तमंचा व लाठियां लेकर आरोपित अपने भतीजे व सोमेश के साथ घर आ गया और उसने घर मे मौजूद महिला के परिवार वालों को पीटा।

उनके साथ आठ से नौ अज्ञात लोग भी थे। इस घटना से वह डर गई थी। कई दिन तक बाहर नहीं निकली। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला के घर के पास पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
页: [1]
查看完整版本: अलीगढ़ में छेड़छाड़ और हमले से डरी महिला 22 दिन बाद पहुंची थाने, आपबीती सुन पुलिस वाले भी हैरान