CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:46:31

Veena Devi Net Worth: सोने की शौकीन हैं मोकामा से RJD प्रत्याशी वीणा देवी, करोड़ों का है साम्राज्य

/file/upload/2025/10/6220893715291680528.webp

मोकामा से राजद प्रत्याशी वीणा देवी करोड़पति



जागरण संवाददाता, पटना। मोकामा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी और उनके पति सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सिंह करोड़पति हैं। नौवीं पास वीणा देवी के पास कोई पैतृक संपत्ति नहीं थी, लेकिन उन्होंने व्यवसाय से अब तक छह करोड़ 95 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति अर्जित की हैं।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्हें स्वर्ण आभूषणों का शौक है। उनके पास 1.2 किलोग्राम सोना है। वहीं, उनके पति सूरजभान सिंह कृषि कार्य करते हैं और उनके पास 15 लाख की पैतृक संपत्ति थी। अब उनके पास 15 लाख 62 हजार कीमत की 125 ग्राम सोने समेत स्वअर्जित चार करोड़ 62 लाख की संपत्ति है।
एक लाख 25 हजार कैश

वीणा देवी ने 2025-26 में आयकर विभाग में अपनी वार्षिक आय 31 लाख 29 हजार 960 रुपये तो पति सूरजभान सिंह ने आठ लाख 36 हजार 300 रुपये दिखाई है।

वीणा देवी के पास एक लाख 25 हजार तो पति के पास 49 हजार रुपये कैश हैं। पति के पास बैंक में चार लाख 21 हजार रुपये हैं। कौशल्या इस्टेट में लिए फ्लैट की कीमत एक करोड़ 55 लाख रुपये है।
页: [1]
查看完整版本: Veena Devi Net Worth: सोने की शौकीन हैं मोकामा से RJD प्रत्याशी वीणा देवी, करोड़ों का है साम्राज्य