CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:46:18

UP Weather Today: आगरा में दीपावली पर बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान, पछुआ हवा चलने से बढ़ेगी ठंड

/file/upload/2025/10/2166570000440747810.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहने की सलाह दी जा रही है। दिन में गर्मी और रात में ठंड लगने से लोग सर्द गर्म का शिकार बन रहे हैं। आइए आज उत्तर प्रदेश के कुछ मुख्य शहरों के मौसम के बारे में जानकारी लेते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आगरा शहर में इन दिनों सुबह और रात को भले ही हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दीपावली पर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसा पछुवा हवाओं के कमजोर पड़ने की वजह से होगा। अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।

शहर में इन दिनों अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सामान्य से कम बने हुए हैं। बुधवार को रात के तापमान में गिरावट आने से गुरुवार सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ। इसके बाद धूप निकल आई। दिन में धूप निकलने के साथ ही हवा चलती रही। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा वृद्धि देखने को मिली।

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। दीपावली 20 अक्टूबर की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं आएगा।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पछुवा हवा चलने से तापमान में गिरावट आई थी। धीरे-धीरे पछुवा हवा कमजोर पड़ रही है, जिससे आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

कानपुर में आज मौसम साफ रहेगा। रात में ठंड अधिक होगी। वहीं फतेहपुर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है। हवा की गति 5.6 किमी प्रति घंटा रहेगी।

मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जिले में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 79 न्यूनतम प्रतिशत 45 दर्ज किया गया।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। चमकदार धूप निकलेगी। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
页: [1]
查看完整版本: UP Weather Today: आगरा में दीपावली पर बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान, पछुआ हवा चलने से बढ़ेगी ठंड