CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:44:05

यूपी में वन अफसरों में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 20 IFS अधिकारियों के क‍िए तबादले

/file/upload/2025/10/5002286583865855942.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गुरुवार की रात भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बड़े फेरबदल में वरिष्ठ स्तर से लेकर नए प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारियों तक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन में सचिव वन के पद पर तैनात सुशान्त शर्मा को हटा दिया गया है। अब उन्हें मीरजापुर मंडल का मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। मीरजापुर में इसी पद पर तैनात मनीष मित्तल को सचिव वन बनाया गया है। उन्हें उप्र वन निगम में महाप्रबंधक उद्योग का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य बदलावों में अरविन्द कुमार सिंह को अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर से हटाकर प्रबंध निदेशक यूपी वन निगम बनाया गया है। राम कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक परियोजना को अपने वर्तमान पद के साथ-साथ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ललित कुमार वर्मा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के पद पर तैनात करते हुए मुख्य वन संरक्षक कैंपा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मुख्य वन संरक्षक/नोडल अधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार उन्हें दिया गया है। दीपक कुमार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक योजना एवं कृषि वानिकी के अपने पद के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक प्रशासन (राजपत्रित) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

बोनिक चन्द्र ब्रह्मा को मुख्य वन संरक्षक पूर्वी जोन गोरखपुर के साथ-साथ शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान गोरखपुर का निदेशक/वन संरक्षक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एच राजामोहन फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व को फील्ड डायरेक्टर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अदिति शर्मा मुख्य वन संरक्षक नीति विश्लेषण एवं समन्वय को मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डा. के इलांगो, मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी क्षेत्र मेरठ को वन संरक्षक सहारनपुर वृत्त एवं महाप्रबंधक उप्र वन निगम मेरठ के पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

रजनी कान्त मित्तल डीएफओ मथुरा को डीएफओ गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। प्रखर मिश्र निदेशक पर्यटन (इको) को डीएफओ रायबरेली, पुष्प कुमार के. डीएफओ सिद्धार्थनगर को निदेशक पर्यटन (इको) बनाया गया है। विपुल सिंघल उप मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को डीएफओ शिवालिक वन प्रभाग सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है।

प्रशिक्षण पूरा करने वाले नए आइएफएस अधिकारियों में वेंकट श्रीकर पटेल को डीएफओ मथुरा, कीर्ति चौधरी को डीएफओ उत्तर खीरी वन प्रभाग/बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व, नीला एम. डीएफओ सिद्धार्थनगर, आकांक्षा जैन को डीएफओ आजमगढ़, जय सिंह कुशवाहा डीएफओ सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बिजनौर एवं सचिन कुमार को डीएफओ शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है।
页: [1]
查看完整版本: यूपी में वन अफसरों में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 20 IFS अधिकारियों के क‍िए तबादले