CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:43:58

Gold Silver Price: सोना हुआ थोड़ा सस्ता, लेकिन चांदी में आई ₹8300 की भारी गिरावट; अब कितनी हो गई कीमत?

/file/upload/2025/10/1655881108534728427.webp

एमसीएक्स और आईबीजेए पर सोने की कीमत में उछाल दर्ज हुआ है।



नई दिल्ली| Gold Silver Latest Price: दिल्ली केसराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। सोना 200 रुपए सस्ता होकर 1,31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को यह 1,31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्ध सोना 1,31,800 रुपए से घटकर 1,31,600 रुपए पर आ गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपए टूटकर 1,31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। सोने में गिरावट के बावजूद चांदी की कीमतों में 2,000 रुपए की तेजी दर्ज की गई। अब यह 1,84,000 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को इसने 1,85,000 रुपए प्रति किलो का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें- Gold Jewellery में बदला ट्रेंड: पेपर कास्टिंग ज्वैलरी पर शिफ्ट हो रहे लोग, यह नॉर्मल गोल्ड से कितनी अलग?
MCX-IBJA पर क्या है सोने का रेट?

Gold Price Hike: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने में एक बार फिर तेजी देखी गई। गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड में 1579 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई और 1,28,789 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। बुधवार को यह कीमत 1,27,210 रुपए थी। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,27,471 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गईं। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 679 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
IBJA पर 8300 रु. सस्ती हुई चांदी

MCX पर चांदी में तेजी देखी गई। गुरुवार को चांदी की कीमतों में 3683 रुपए की बढ़त देखी गई, जो बुधवार के मुकाबले 1,65,889 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। जबकि IBJA पर चांदी ने 8300 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। IBJA पर बुधवार चांदी की कीमत 1,76,464 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो गुरुवार को गिरकर 1,68,083 रुपए पर आ गई।
ग्लोबल मार्केट में कैसी है सोने की चाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूती दिखा रहा है। हाजिर सोना 1% बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में वित्तीय संकट और बढ़ते वैश्विक तनाव के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों जैसे सोने में पैसा लगा रहे हैं। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कायनात चैनवाला का कहना है कि,


“निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल के अंत तक ब्याज दरों में दो बार कटौती कर सकता है, जिससे सोने की मांग और बढ़ेगी।“
页: [1]
查看完整版本: Gold Silver Price: सोना हुआ थोड़ा सस्ता, लेकिन चांदी में आई ₹8300 की भारी गिरावट; अब कितनी हो गई कीमत?