CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:43:30

राम की नगरी अयोध्या में इकलौते अरबपति, नाम है लक्षमन; दौलत है 6 हजार करोड़ रुपये के पार, विश्वास नहीं करेंगे आप

/file/upload/2025/10/5246757253694578640.webp



नई दिल्ली। Ayodhya Richest Person: राम की नगरी अयोध्या में भी एक अरबपति है। इस अरबपति का नाम लक्षमन है। अब इस नाम को पढ़कर आपको लग रहा होगा कि यह तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के छोटे भाई होंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनका पूरा नाम लक्ष्मण दास है। वह Amrit Bottlers नाम की कंपनी चलाते हैं। उनका नाम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 की लिस्ट में आया है। हुरुन रिच लिस्ट इंडिया 2025 में 1688 अरबपतियों को जगह मिली है। इन सभी की दौलत 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अयोध्या नगर के अरबपति के पास कितनी दौलत

लक्षमन दास अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन में एक प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्हें अक्सर अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है। वे कंपनी के व्यापक कृषि और बॉटलिंग कार्यों से जुड़े हैं, जिसमें एक विशाल कोल्ड स्टोरेज सुविधा भी शामिल है। उन्हें अपने बेटों का सहयोग प्राप्त है, जो कंपनी में निदेशक भी हैं। लक्षमन दास के नेतृत्व में, कंपनी पेय पदार्थों की बोतलबंदी और कृषि गतिविधियों में शामिल है, जिसमें लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड इंडस्ट्रीज नामक एक बड़ी कोल्ड स्टोरेज सुविधा का संचालन भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- राम की नगरी अयोध्या वाले हैं कितने अमीर, दिवाली से पहले जानिए यहां के लोगों के पास कितना धन?

लक्षमन दास की नेटवर्थ 6,030 करोड़ रुपये (Ayodhya Richest Person Net Worth) है। वह हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 481 नंबर पर हैं। वह अयोध्या जिला के इकलौते शख्स हैं, जिनका नाम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में आया है।
UP में कितने अरबपति?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 41 अरबपति हैं। ये यूपी के अलग-अलग शहरों से हैं। हमने एक लिस्ट बनाई हैं जिसमें ये बताया है कि यूपी के किस शहर में कितने अरबपति हैं।



   UP के किस शहर में सबसे ज्यादा अरबपति


   क्रमांक
   शहर
   अरबपतियों की संख्या


   1
   नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)
   15


   2
   कानपुर
   8


   3
   आगरा
   5


   4
   लखनऊ
   4


   5
   गाजियाबाद
   3


   6
   प्रयागराज
   1


   7
   फैजाबाद
   1


   8
   बुलंदशहर
   1


   9
   ग्रेटर नोएडा
   1


   10
   अलीगढ़
   1


   11
   गोरखपुुर
   1


   
   कुल
   41




यह भी पढ़ें- UP के 75 जिलों में पोस्टेड DM, SP और अन्य IAS-IPS को कौन देता है सैलरी? मोदी या योगी सरकार
页: [1]
查看完整版本: राम की नगरी अयोध्या में इकलौते अरबपति, नाम है लक्षमन; दौलत है 6 हजार करोड़ रुपये के पार, विश्वास नहीं करेंगे आप