CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:43:18

Araria News: एनडीए में सीट फाइनल, भाजपा और जदयू तीन-तीन सीटों पर लड़ रही चुनाव

/file/upload/2025/10/1253746123027201879.webp

एनडीए में सीट फाइनल, भाजपा और जदयू तीन-तीन सीटों पर लड़ रही चुनाव



प्रशांत पराशर, अररिया। एनडीए की ओर से जिले के सभी छह सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है जबकि महागठबंधन से स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर चुनावी परिदृश्य अब भी अस्पष्ट है। एनडीए गठबंधन ने जिले की छह विधानसभा सीटों में तीन-तीन पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा कोटे में पूर्व की तरह ही फारबिसगंज, नरपतगंज और सिकटी तो जदयू के खाते में रानीगंज, अररिया और जोकीहाट सीट आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ने फारबिसगंज से सिटिंग विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी, सिकटी से सिटिंग विधायक व मंत्री विजय कुमार मंडल और नरपतगंज से पूर्व विधायक देवंती यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह जदयू ने अररिया से शगुफ्ता अजीम, रानीगंज सुरक्षित सीट से सिटिंग विधायक अचमित ऋषिदेव और जोकीहाट से पूर्व विधायक मंजर आलम को प्रत्याशी बनाया है।

इधर, जन सुराज ने फिलहाल तीन सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें अररिया सीट से डा फरहत आरा, नरपतगंज से पूर्व विधायक जर्नादन यादव और सिकटी सीट से रागीब बबलू को उम्मीदवार बनाया है। अब महागठबंधन से कांग्रेस और राजद के प्रत्याशी का इंतजार लोगों को है।

एनडीए से प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही सिकटी से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल ने गुरूवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। जबकि फारबिसगंज से भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केशरी और नरपतगंज से भाजपा प्रत्याशी देवंती यादव भी शुक्रवार को नामांकन करेंगी।

अब महागठबंधन से कांग्रेस और राजद के प्रत्याशी का इंतजार लोगों को है। महागठबंधन के प्रत्याशी आने के बाद ही चुनावी परिदृश्य स्पष्ट हो पाएगा। इस बार वैसे भी मैदान में जनसुराज के आ जाने से चुनावी त्रिकोण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोनों गठबंधन के कैडर वोट में सेंधमारी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन से भी पुराने चेहरा ही आते हैं या फिर बदलाव होता है। हालांकि अगले 12 घंटे में यह धुंध भी साफ हो जाएगा।
भाजपा की एक सीट जदयू के खाते में

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जिले की छह सीटों में चार फारबिसगंज, सिकटी, नरपतगंज और जोकीहाट भाजपा के खाते में तो अररिया और रानीगंज जदयू के कोटे में थी। इनमें एनडीए को चार सीट पर जीत मिली थी। इसमें फारबिसगंज, नरपतगंज और सिकटी सीट पर भाजपा का तो रानीगंज सीट पर जदयू का कब्जा था। इस बार के सीट शेयरिंग में भाजपा कोटे की जोकीहाट सीट जदयू में चली गई है।

इधर महागठबंधन से कांग्रेस दो अररिया व फारबिसगंज और राजद चार सीट नरपतगंज, जोकीहाट, सिकटी व रानीगंज से चुनाव लड़ी थी।जिसमें कांग्रेस ने अररिया सीट पर जीत दर्ज की थी। जोकीहाट से एआईएमआईएम जीती थी। जोकीहाट में एआइएमआइएम प्रत्याशी शाहनवाज और राजद प्रत्याशी सरफराज आलम के बीच मुकाबला था।
页: [1]
查看完整版本: Araria News: एनडीए में सीट फाइनल, भाजपा और जदयू तीन-तीन सीटों पर लड़ रही चुनाव