CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:41:44

Bihar Chunav 2025: छोटे ओवैसी किशनगंज की अदालत में हुए पेश, PM Modi के खिलाफ लांघी थी मर्यादा, आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

/file/upload/2025/10/4878230415055019525.webp

Bihar Chunav 2025: अकबरुद्दीन ओवैसी (छोटे ओवैसी) गुरुवार को किशनगंज की अदालत में पेश हुए।



जागरण संवाददाता, किशनगंज। Bihar Chunav 2025 आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआइएमआइएम) के विधायक और असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी गुरुवार को किशनगंज न्यायालय में पेश हुए। यह पेशी 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में हुई। यह मामला उस समय के बीडीओ द्वारा दर्ज कराया गया था। अदालत में उपस्थित होकर अकबरुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता वीणा को दिया टिकट

किशनगंज के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से एक साधारण कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट दिया है। वीणा देवी पार्टी की मंडल अध्यक्ष हैं। इनके पति लुधियाना में सिलाई-कटाई का कार्य करते हैं। ये राजवंशी समाज से आती हैं। कोचाधामन में हिंदू समुदाय में राजवंशी समाज की आबादी अधिक है। इनको टिकट मिलने से पार्टी को ऐसी उम्मीद है कि जिले के अन्य विधानसभा सीटों पर राजवंशी समाज का वोट एनडीए को मिल जाएगा।

यह प्रारंभिक खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी और देश-दुनिया की नई व रोचक खबरों के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
页: [1]
查看完整版本: Bihar Chunav 2025: छोटे ओवैसी किशनगंज की अदालत में हुए पेश, PM Modi के खिलाफ लांघी थी मर्यादा, आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला