CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:39:21

Jharkhand Crime: दुबई में बैठकर झारखंड में चला रहा अपराध का नेटवर्क, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के 12 गुर्गे गिरफ्तार

/file/upload/2025/10/8762894282324573741.webp

गैंगस्टर प्रिंस खान को झारखंड की पुलिस ने बड़ा झटका दिया है, उसके गिरोह के 12 गुर्गो को गिरफ्तार किया है।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। धनबाद जिले की पुलिस ने दुबई में बैठकर झारखंड में अपराध का नेटवर्क चला रहा गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के 12 गुर्गो को गिरफ्तार किया है। इनमें जमशेदपुर के दो अपराधी भी शामिल हैं।

आरोपितों में कदमा निवासी आशीष कुमार सिंह और लकी विशाल है। जबकि धनबाद में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल कदमा निवासी कई आपराधिक मामलों के आरोपित भानु मांझी पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है।

उसे पैर में गोली लगी थी। आशीष सिंह को पुलिस ने तीन दिन पहले जमशेदपुर के डोबो पुल से फिल्मी अंदाज में भरी भीड़ के बीच गिरफ्तार किया था।

जमशेदपुर के रहने वाले दो आरोपितों समेत गिरफ्तार अन्य आरोपितों में शूटर सूरज टांडी (संबलपुर), तौकीर राजा, अफरीदी राजा, पवन कुमार सिंह (सभी वासेपुर निवासी) ऋतिक कुमार विश्वकर्मा (कतरास), विक्रम कुमार साव, अमन कुमार गुप्ता, आकाश कुमार वर्णवाल, तौकिल अंसारी और अभिषेक पांडे शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी अनुसार भानु मांझी, आशीष सिंह और लकी विशाल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के गुर्गो को धनबाद पुलिस ने दबोचा है जो अपराध की योजनाएं बनाते थे और हथियार से लेकर फंड मैनेज करने का काम करते थे।
दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व पर सतर्कता बरतने के आदेश


जमशेदपुर : एसएसपी पीयूष पांडेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की जिसमें अधीनस्थों को दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व पर सतर्कता बरतने के आदेश दिया।

साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने को हर संभव प्रयास करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बने रहे। इसका ध्यान रखे। घाटशिला उपचुनाव को लेकर चल रहे तैयारियों की समीक्षा की।

साथ ही लंबित कांड, वारंट, कुर्की का शीघ्र निष्पादन, चेन, मोबाइल, पर्स की छिनतई, पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति पर अधीनस्थों के साथ विचार-विमर्श किया। फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई, सीसीटीएनएस और आइरेड विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर शामिल हुए।
页: [1]
查看完整版本: Jharkhand Crime: दुबई में बैठकर झारखंड में चला रहा अपराध का नेटवर्क, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के 12 गुर्गे गिरफ्तार