CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:39:16

25 साल में करंट से 53 हाथियों की मौत, काल बनीं जंगल से गुजर रही विद्युत लाइनें

/file/upload/2025/10/1186126848833879069.webp



राज्य ब्यूरो, देहरादून। हाथियों के लिए जंगल और उसके आसपास से गुजर रही विद्युत लाइनें काल बनकर उभरी हैं। 25 साल में करंट लगने से 53 हाथियों की मौत की घटनाएं तो इसी तरफ इशारा कर रही हैं।

यद्यपि, राजाजी टाइगर रिजर्व से लगे हरिद्वार वन प्रभाग में करंट से हाथी की मृत्यु की घटना से सबक लेते हुए वन विभाग अब ऐसी घटनाओं को थामने को लेकर सक्रिय हुआ है। इसी क्रम में ऊर्जा निगम व पिटकुल को विद्युत लाइनों के तार कसने और खंभों के चारों ओर कंटीली तारबाड़ लगाने समेत अन्य कदम उठाने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में यमुना से लेकर शारदा नदी तक राजाजी व कार्बेट समेत 12 वन प्रभागों के 6643.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हाथियों का बसेरा है। इस क्षेत्र में गुजर रहे सड़क व रेल मार्ग पहले ही हाथियों की परंपरागत आवाजाही के रास्तों में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं, उस पर जंगल और उसके आसपास से गुजर रही विद्युत लाइनें भी हाथियों पर काल बनकर टूटी हैं।

आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2001 से अब तक 53 हाथियों की मौत का कारण विद्युत लाइनों के झूलते तार और पोल से फैला करंट रहा है। ऐसे में चिंता अधिक बढ़ गई है। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आरके मिश्र के अनुसार हाथियों को करंट से बचाने के दृष्टिगत ऊर्जा निगम व पिटकुल को पत्र लिखा जा रहा है।

दोनों निगमों से आग्रह किया जा रहा है कि वह विद्युत लाइनों की नियमित अंतराल में निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों को भी नियमित रूप से गश्त करने और कहीं भी झूलते तार और पोल के पास करंट फैलने की जानकारी सामने आने पर तत्काल इस बारे में ऊर्जा निगम को अवगत कराने को कहा गया है।

छह साल में करंट से हाथियों की मौत



   वर्ष
   संख्या


   2025 (अब तक)
   04


   2024
   02


   2023
   02


   2022
   02


   2021
   02


   2020
   02


   कुल योग
   14


页: [1]
查看完整版本: 25 साल में करंट से 53 हाथियों की मौत, काल बनीं जंगल से गुजर रही विद्युत लाइनें