CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:38:58

BJP Candidate Bhagalpur: रोहित पांडेय पर प्रीति शेखर का पारा गरम, अश्विनी चौबे से हो गया सब सेट, आशीर्वाद देने आ रहे भागलपुर

/file/upload/2025/10/5591812154977770817.webp

BJP Candidate Bhagalpur: भाजपा ने भागलपुर से रोहित पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं प्रीति शेखर चुनाव लड़ने पर अड़ी है।



नवनीत मिश्र, भागलपुर। BJP Candidate Bhagalpur भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय को टिकट मिलने के बाद विरोध का स्वर रूकने का नाम नहीं ले रही है। अर्जित शाश्वत चौबे व प्रशांत विक्रम के बाद प्रीति शेखर ने भी पार्टी से बगावत कर दिया है। प्रीति शेखर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए एनआर भी कटा लिया है। इधर, भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय पटना से भागलपुर पहुंचने के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे व उनके पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे मिलने का प्रयास किया। बताया गया कि दोनों शहर से बाहर हैं। इसके बाद रोहित पांडेय अश्विनी चौबे से फोन पर बात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रोहित पांडेय ने बताया कि अश्विनी बाबा ने जीत का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा जीत कर आइए। मैं भागलपुर आकर रहूंगा और चुनाव प्रचार करूंगा। हालांकि रोहित पांडेय की अर्जित शाश्वत चौबे से बात नहीं हुई है। रोहित पांडेय पार्टी से नाराज चल रहे प्रशांत विक्रम से मिलने उनके घर पहुंचे और मदद करने की अपील की।

रोहित से मिलने के बाद प्रशांत विक्रम ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हम पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान रोहित पांडेय आए और चुनाव में मदद करने की अपील की। उनके आग्रह पर चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। चुनाव के दौरान रोहित पांडेय के मदद करेंगे।

वहीं अर्जित शाश्वत चौबे से आगे की रणनीति को लेकर बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके समर्थक भी फोन नहीं उठाया। रोहित ने बताया कि वे प्रीति शेखर व परिजनों से मिलकर आशीर्वाद लेंगे और चुनाव में सहयोग करने के लिए आग्रह करेंगे। भाजपा में कोई विरोध नहीं है। इस बार सभी का सहयोग मिलेगा। सभी रूठे को मना लिया जाएगा।

17 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय

भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह निर्णय बुधवार को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। रोहित ने बताया कि वे लगातार अपने समर्थकों से मिलकर चुनाव में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। संगठन की ओर से 17 अक्टूबर को नामांकन करने का निर्णय लिया गया है। जुलूस को लेकर जगह तय किया जा रहा है। गुरुवार को जगह तय कर लिया जाएगा।
页: [1]
查看完整版本: BJP Candidate Bhagalpur: रोहित पांडेय पर प्रीति शेखर का पारा गरम, अश्विनी चौबे से हो गया सब सेट, आशीर्वाद देने आ रहे भागलपुर