CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:36:26

LJPR Candidate List 2025: भाजपा-जदयू के बाद सामने आई लोजपा-आर की लिस्ट, इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

/file/upload/2025/10/6636563183410537669.webp

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष रामविलास पासवान।



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा हाई है। जन सुराज, बीजेपी, जदयू और हम के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी प्रत्याशियों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। 4 प्रत्याशियों को खुद चिराग पासवान ने प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी को NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 14 - गोविंदगंज विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।

मौके पर बिहार प्रभारी व जमुई सांसद आदरणीय श्री अरुण भारती जी… pic.twitter.com/Ao3IJS7Pj2 — Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 14, 2025


लोजपा (रामविलास) ने गोविंदगंज विधानसभा सीट से राजू तिवारी को टिकट दिया है। बता दें कि राजू तिवारी लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। टिकट वितरण के दौरान बिहार प्रभारी व जमुई सांसद अरुण भारती भी उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री हुलास पांडेय जी को NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 199 - ब्रह्मपुर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।

मौके पर बिहार प्रभारी व जमुई सांसद आदरणीय श्री अरुण… pic.twitter.com/hEUuIFkjS5 — Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 14, 2025


वहीं, चिराग पासवान ने LJPR के बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय को ब्रह्मपुर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव श्री संजय पासवान को NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 147 - बखरी (सुरक्षित) विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।

मौके पर बिहार प्रभारी व जमुई सांसद आदरणीय श्री अरुण… pic.twitter.com/nQBk6VO09J — Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 14, 2025


लोजपा (रामविलास) ने बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय पासवान को बखरी (सुरक्षित) विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया। साथ ही सिंबल भी दे दिया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने बिहार प्रदेश के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सीमांत मृणाल को NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से 119 - गरखा (सुरक्षित) विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।

मौके पर बिहार प्रभारी व जमुई… pic.twitter.com/UpWAWILPIm — Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 14, 2025


वहीं, चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल को गरखा (सुरक्षित) विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: \“हम\“ के भी बगावती तेवर, इस सीट पर बढ़ेगी NDA की मुश्किल; चिराग उठा पाएंगे फायदा?

यह भी पढ़ें- HAM Candidate 2025: मांझी के दल में रिश्तेदारों की पूछ, सामान्य सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों को टिकट

यह भी पढ़ें- JDU Candidate List 2025: जदयू की पहली लिस्ट में 3 दिग्गजों का कटा टिकट, 27 सीटों पर नए प्रत्याशी
页: [1]
查看完整版本: LJPR Candidate List 2025: भाजपा-जदयू के बाद सामने आई लोजपा-आर की लिस्ट, इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित