CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:35:41

Bank Holiday on Diwali: 20 या 21 किस दिन होगी आपके शहर में दिवाली की छुट्टी; देखें हॉलिडे लिस्ट

/file/upload/2025/10/2292224353001067927.webp



नई दिल्ली। दिवाली आने में बस कुछ दिनों का वक्त रह गया है। इस बार लोगों के मन में दिवाली की तारीख को लेकर उलझन है। कुछ लोग दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को मना रहे हैं। वहीं कुछ इसे 21 अक्टूबर, मंगलवार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली की तारीख के साथ लोगों के मन में इस बात को लेकर भी उलझन है कि इस बार बैंकों में दिवाली की छुट्टी कब होगी। चलिए आपकी ये कन्फ्यूजन दूर करते हैं। सबसे पहले जानते हैं कि 20 या 21 अक्टूबर आपके शहर में दिवाली की छुट्टी कब है?
आपके शहर में कब है छुट्टी?

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि कुछ शहरों में 21 अक्टूबर को भी दिवाली के कारण छुट्टी रहेगी। चलिए जानते हैं कि आपके शहर में दिवाली के कारण बैंक कब बंद रहेंगे?
20 अक्टूबर को कहां-कहां खुले रहेंगे बैंक

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 20 अक्टूबर को दिवाली के कारण ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन कुछ शहरों में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। इनमें इंफाल, गंगटोक, पटना, बेलापुर, जम्मू, श्रीनगर, नागपुर, भुवनेश्वर और मुंबई इत्यादि शामिल हैं।
21 अक्टूबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

21 अक्टूबर के दिन दिवाली और गोवर्धन पूजा की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, ओडिशा, मणिपुर, भुवनेश्वर, बेलापुर इत्यादि शामिल हैं।
आने वाले दिन कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

[*]
18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
[*]
20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
[*]
21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
[*]
27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।
[*]
28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
页: [1]
查看完整版本: Bank Holiday on Diwali: 20 या 21 किस दिन होगी आपके शहर में दिवाली की छुट्टी; देखें हॉलिडे लिस्ट