CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:35:26

गेंदे और आम के पत्तों से बैक्टीरिया का खात्मा: NIT राउरकेला की नई खोज

/file/upload/2025/10/5865348156177041290.webp

गेंदे और आम के पत्तों से खत्म होगा बैक्टीरिया



जागरण संवाददाता, राउरकेला। एनआईटी राउरकेला के वैज्ञानिकों ने पौधों से ऐसा इलाज तैयार किया है, जो ताकतवर बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकता है। यह तरीका खासकर उन जीवाणुओं पर असर करता है जो अब एंटीबायोटिक दवाओं से नहीं मरते।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संस्थान के जीवन विज्ञान विभाग की टीम ने गेंदे के फूल, आम और यूकैलिप्टस के पत्तों के रस से बेहद सूक्ष्म जिंक आक्साइड नैनोकण बनाए हैं। ये नैनोकण बैक्टीरिया की कोशिकाओं पर सीधा हमला कर उन्हें नष्ट कर देते हैं।

गेंदे के फूलों से बने कण रासायनिक तरीके से बने कणों की तुलना में करीब दो गुना ज्यादा असरदार पाए गए।यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल सरफेसेस एंड इंटरफेसेस में प्रकाशित हुआ है।

/file/upload/2025/10/9068707392069400024.jpeg

एनआईटी राउरकेला के जीवन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं शोध परियोजना के मुख्य अन्वेषक प्रोफेसर सुमन झा के निर्देशन में यह शोध शुभम कुमारी, सोनाली जेना और मोनालिशा ओझा ने किया।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है और भारत के स्वदेशी पौधों से बनाई जा सकती है। इससे भविष्य में सस्ती, सुरक्षित और टिकाऊ दवाएं विकसित किए जाने की संभावना बढ़ेगी।


पौधों से बने इन हरित नैनोकणों में प्राकृतिक औषधीय गुण हैं। यह नई पीढ़ी के ऐसे पदार्थ बनाने की दिशा में कदम है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इंसानों की सेहत की रक्षा कर सकें।- प्रोफेसर सुमन झा, एसोसिएट प्रोफेसर और मुख्य अन्वेषक, जीवन विज्ञान विभाग, एनआईटी राउरकेला
页: [1]
查看完整版本: गेंदे और आम के पत्तों से बैक्टीरिया का खात्मा: NIT राउरकेला की नई खोज