भंडारण न करें किसान, जिससे सबको मिले खाद: सूर्य प्रताप शाही
/file/upload/2025/10/1429555130445487088.webpराज्य ब्यरो, लखनऊ। खरीफ सीजन में खाद की मारामारी के बाद अब रबी सीजन में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों से सहयोगी की जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की जा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि वे आगामी फसलों के लिए पहले से उर्वरकों का भंडारण न करें, जिससे सभी किसानों को आवश्यकता के हिसाब से खाद मिल सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
साथ ही उन्होंने वर्तमान जरूरत के हिसाब से प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता का दावा किया है।
मंगलवार को हुई बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में 10.76 लाख टन यूरिया, 4.93 लाख टन डीएपी, 4.85 लाख टन एनपीके और 3.14 लाख टन एसएसपी उर्वरक उपलब्ध हैं। प्रदेश में वर्तमान खपत के अनुसार प्रतिदिन 10-12 रैक भेजी जा रही है।
एक से 14 अक्टूबर के बीच भारत सरकार द्वारा 123 यूरिया उर्वरक रैक डिस्पैच की गई है, इनमें से 85 यूरिया रैक संबंधित जिलों को मिल चुकी हैं। 38 रैक रास्ते में हैं, जिनके दो से तीन दिन में पहुंचने की संभावना है।
इसी तरह डीएपी व एनपीके की 140 रैक डिस्पैच की गई हैं, जिसमें से 78 रैक अब तक आ चुकी हैं। बैठक में प्रमुख सचिव रविन्द्र, निदेशक कृषि डा पंकज त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक उर्वरक आशुतोष कुमार मिश्र, अपर आयुक्त श्रीकांत गोस्वामी, महाप्रबंधक पीसीएफ विनोद पटेल उपस्थित रहे।
मंडल स्तर पर खाद की उपलब्धता (टन में)
मंडल
यूरिया
डीएपी
एनपीके
सहारनपुर
35,696
5,579
4,258
मेरठ
62,933
17,291
9,215
आगरा
87,514
25,707
30,568
अलीगढ़
73,776
27,469
19,260
बरेली
1,25,432
20,889
40,551
मुरादाबाद
91,730
21,560
39,766
कानपुर
91,514
39,468
60,908
प्रयागराज
55,858
31,065
39,531
झांसी
39,928
15,792
22,343
चित्रकूट धाम मंडल बांदा
25,587
9,639
6,905
वाराणसी
48,087
49,626
24,214
मीरजापुर
15,582
21,309
7,639
आजमगढ़
43,490
34,741
14,584
गोरखपुर
46,036
50,870
32,782
बस्ती
24,928
20,170
14,317
देवीपाटन मंडल, गोंडा
45,390
20,276
17,385
लखनऊ
1,01,329
45,132
60,194
अयोध्या
61,522
36,222
40,390
कुल
10,76,333
4,92,803
4,84,809
页:
[1]