CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:33:12

असीम मुनीर पाकिस्तान के सबसे अलोकप्रिय पाक सेना प्रमुख, पाकिस्तान में न्यायपालिका हुई शक्तिहीन

/file/upload/2025/10/8275935892371383934.webp

असीम मुनीर पाकिस्तान के सबसे अलोकप्रिय पाक सेना प्रमुख (फाइल फोटो)



आइएएनएस, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर अपने देश के इतिहास के सबसे अलोकप्रिय सैन्य शासकों में से एक हैं।



पाकिस्तानी समाचार वेब पोर्टल ग्लोबल विलेज स्पेस की रिपोर्ट में मंगलवार को विस्तार से बताया गया कि पाकिस्तान ऐसे दोराहे पर खड़ा है, जहां फील्ड मार्शल असीम मुनीर विभाजन की राजनीति कर रहे हैं।



घरेलू स्तर पर उनकी वैधता लगातार कमजोर होती जा रही है। मुनीर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जातीयता और क्षेत्रीय पहचान को हथियार बना रहे हैं। न्यायपालिका अब शक्तिहीन हो गई है। जो जज सैन्य अतिक्रमण पर सवाल उठाने की हिम्मत करते हैं, उन्हें तबादले, इस्तीफे या निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पुलिस और खुफिया एजेंसियों को राजनीतिक दमन के औजारों में बदल दिया गया है। पत्रकारों पर सेंसरशिप लगाया जा रहा है। सेना द्वारा समर्थित सरकार न तो नीतियां बना सकती है और न ही जनादेश का दावा कर सकती है। जनता के बीच असंतोष चरम पर है।
页: [1]
查看完整版本: असीम मुनीर पाकिस्तान के सबसे अलोकप्रिय पाक सेना प्रमुख, पाकिस्तान में न्यायपालिका हुई शक्तिहीन