CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:32:09

Chandra Gochar 2025: सोने की तरह चमकेगी इन 2 राशियों की तकदीर, खुशियों से भर जाएगा जीवन

/file/upload/2025/10/2396901407234650317.webp

Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की असीम कृपा बरसती है। वहीं, वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव के राशि परिवर्तन से भाव और ग्रहों की स्थिति अनुसार जातक को शुभ और अशुभ फल मिलते हैं। वर्तमान समय में चंद्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इससे दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशियों को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-
मेष राशि

/file/upload/2025/10/296285528572418981.jpg

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके विचार में सहजता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से आपको मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई मनचाही विश पूरी होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के योग बनेंगे। आप अपने दोस्त या परिवारवालों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आप लोगों के चहेते बने रहेंगे। आपकी बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिलेगा। पिता जी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। शुभ काम में आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि

/file/upload/2025/10/8713273915020210254.jpg

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। बिजनेस में भी पार्टनर मिल सकता है। इससे फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। अधिकांश मामलों में आपको बड़ों का साथ मिलेगा। आपमें नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आपकी प्रतिभा की चर्चा समाज में होगी। भौतिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। इस पर धन भी व्यय कर सकते हैं। धनतेरस के दिन अपनी आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें। कोशशि करने से विशेष काम में सफलता मिलेगी। कोई मनोकामना पूरी होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: धनु समेत इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पूरी होगी मनचाही मुराद

यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: दीवाली पर चंद्र गोचर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, ये उपाय आएंगे काम




अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
页: [1]
查看完整版本: Chandra Gochar 2025: सोने की तरह चमकेगी इन 2 राशियों की तकदीर, खुशियों से भर जाएगा जीवन