CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:30:54

भगवंत मान सरकार की बड़ी उपलब्धि, पंजाब में लगभग हर खेत तक पहुंचा नहर का पानी

/file/upload/2025/10/1746544460102802955.webp

पंजाब में लगभग हर खेत तक पहुंचा नहरी पानी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। पहली बार नहरों का पानी राज्य के टेल-एंड (दूरस्थ छोर) तक पहुंच रहा है। जल मान सरकार की पहल से अब राज्य की लगभग 84 प्रतिशत सिंचाई नहर जल से हो रही है, जो पहले 68 प्रतिशत थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह उपलब्धि एकीकृत प्रांतीय जल योजना के तहत लागू की गई 14 सूत्री कार्य योजना का परिणाम है। राज्य में अब तक 15,914 जल मार्गों को बहाल किया जा चुका है और 916 नहरों व मिनर्स में पानी पुनः प्रवाहित हुआ है।

35-40 साल से सूखे पड़े कई इलाकों में अब नहरी पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए 2,400 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइनें बिछाईगई हैं, जिससे 30,282 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिली है।

किसानों को इस परियोजना के तहत समूह स्तर पर 90% और व्यक्तिगत स्तर पर 50% सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही, 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली सेजोड़ा गया है। भूमिगत जल संकट से जूझ रहे पंजाब में यह पहल सतही जल के उपयोग को बढ़ावा दे रही है।

सरकार ने 28 भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनसे 300 मिलियन लीटर प्रतिदिन ट्रीटेड पानी खेतों तक पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त, कंडी क्षेत्र में 160 जल संचयन एवं रिचार्ज संरचनाएं तथा 125 गांवों में सोलर-लिफ्ट सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। पंजाब में नहरों का पुनर्निर्माण और इनका सुधार मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में है।

मान सरकार के निर्देशों पर अधिकारियों द्वारा नहरों के पुनर्निर्माण को इस तरह से करवाया है नहरी पानी का उपयोग अधिकतम हो। इसकी बर्बादी न हो। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का उद्देश्य पंजाब के हर गांव हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाना है।
页: [1]
查看完整版本: भगवंत मान सरकार की बड़ी उपलब्धि, पंजाब में लगभग हर खेत तक पहुंचा नहर का पानी