CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:30:20

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी; पार्टी ने नौ देवियों को मैदान में उतारा, सबसे बुजुर्ग रेणु देवी को दिया फिर से मौका

/file/upload/2025/10/8281863831614700531.webp



राज्य ब्यूरो, पटना। बीजेपी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी समेत नौ महिलाओं को पहली सूची में जगह दी है। इसमें सात महिलाएं निवर्तमान विधायक है। बीजेपी की पहली सूची में जिन 71 प्रतियाशियों को टिकट दिया गया हैं उनमें बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलिगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को मैदान में उतारा है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूची में पहली बार प्रत्याशी बनाई गई रमा निषाद को औराई से पूर्व मंत्री एवं निवर्तमान विधायक रामसूरत राय टिकट काटकर जगह दी गई है। रमा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी है, साथ ही वो हाजीपुर मुख्य पार्षद भी रही है। लगातार तीन चुनाव से हार रही स्वीटी सिंह पर फिर से विश्वास करके उन्हें किशनगंज से लड़ने का मौका दिया है। जमुई कि निवर्तमान विधायक श्रेयसी सिंह लगातार तीसरी बार मैदान में उतर रही है।

अररिया जिले के नरपतगंज से निवर्तमान विधायक जयप्रकाश यादव का टिकट काटकर पूर्व विधायक देवंती यादव को मौंका दिया है। परिहार से निवर्तमान विधायक गायत्री देवी को पार्टी ने फिर से मौंका दिया है।

2020 के विधानसभा चुनाव में मामूली वोट से जीतीं एवं संगठन के प्रति समर्पित रहें दिवंगत पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में भारी विरोध के बावजूद टिकट बचाने में सफल रही हैं। सबसे बुजुर्ग महिला नेत्री एवं निवर्तमान मंत्री रेणु देवी भी बेतिया से फिर से टिकट पा गई है।
页: [1]
查看完整版本: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी; पार्टी ने नौ देवियों को मैदान में उतारा, सबसे बुजुर्ग रेणु देवी को दिया फिर से मौका