CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:29:56

Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, दानापुर से लड़ेंगे रामकृपाल यादव

/file/upload/2025/10/8209856889179721323.webp

बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की लिस्ट (BJP Candidates List) सार्वजनिक की है। ज्यादातर वर्तमान विधायक को टिकट मिला है।

सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। सिवान से मंगल पांडेय चुनाव लड़ेंगे। दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है। बीजेपी ने आरा से संजय सिंह, परिहार से गायत्री देवी को टिकट दिया है।

बीजेपी ने बेतिया से रेणु देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है। वहीं, रक्सौल से प्रमोद कुमार चुनावी मैदान में नजर आएंगे। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू को टिकट मिला है। लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा को टिकट मिला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रीगा से बैद्यनाथ, मधुबन से राणा रंधीर, बथनाह से अनिल कुमार मैदान में होंगे। बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा और अरवल से मनोज शर्मा ताल ठोकेंगे। राजनगर से सुजीत पासवान, ढाका से पवन जायसवाल, नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट मिला है।

बीजेपी ने प्राणपुर से निशा सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, कटिहार से तार किशोर प्रसाद पर भरोसा जताया है। पिपरा से श्याम बाबू, सिकटी से विजय कुमार शंकर, दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है।

पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, औराई से रमा निशाद, साहेबगंज से राजकुमार को उम्मीदवार बनाया है।फारबिसगंज से विद्यासागर, किशनगंज से स्वीटी सिंह को टिकट मिला है। दरौंदा से कर्णजीत सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह को टिकट मिला है। मोतिहारी से प्रमोद कुमार, सहरसा से आलोक रंजन को टिकट मिला है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, दानापुर से लड़ेंगे रामकृपाल यादव