CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:29:06

School Holiday: यूपी, बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में दिवाली, छठ पर इन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल

/file/upload/2025/10/7793038610454754783.webp

School Holiday 2025: दिवाली छठ पर इन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में यह माह त्योहारों का महीना है। अक्टूबर महीने में दशहरा, दिवाली, छठ जैसे प्रमुख त्योहार हैं। आने वाले दिनों में पूरे देश में दीपावली और छठ का त्योहार सेलिब्रेट किया जायेगा। इनको देखते हुए राज्यों से स्कूलों में छुट्टियों का एलान करना शुरू कर दिया गया है। हरियाणा, यूपी, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों में दिवाली का त्योहार वहीं बिहार में छठ का त्योहार खास है। आप यहां से डेट वाइज छुट्टियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राजस्थान में छुट्टियां हो गईं स्टार्ट

राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में दिवाली की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक था, लेकिन अब ये अवकाश 13 अक्टूबर से प्रभावी हो गए हैं। हालांकि, छुट्टियों की कुल अवधि 12 दिनों की ही रहेगी जिसमें रविवार (12 अक्टूबर) भी शामिल है। इस दौरान राज्य के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान में स्कूल अब 25 अक्टूबर को खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश में 4 दिनों की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में भी दिवाली के चलते 20 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टियों का एलान किया गया है। चूंकि 19 अक्टूबर को रविवार है जिससे इसमें एक दिन और एड हो गया है। छुट्टी का शासनादेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों पर लागू होगा।

/file/upload/2025/10/2622267261838779855.jpg
बिहार में रहेंगी लंबी छुट्टियां

बिहार राज्य में दिवाली और छठ त्योहार के चलते 20 से लकर 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस हिसाब से राज्य में कुल 10 दिनों के लिए छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होंगी।
हरियाणा में रहेगा 5 दिन अवकाश

दीपावली त्योहार के चलते हरियाणा राज्य में 19 से 23 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में छात्रों एवं टीचर्स को कुल 5 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। इसकेअलावा दिल्ली, हिमाचल सहित अन्य हिंदी भाषी राज्यों में भी छुट्टियों को एलान किया गया है। अभ्यर्थी अपने राज्य के अनुसार स्कूलों से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रखें कि राज्य के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग दिन पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- October 2025 School Holidays: अक्टूबर माह में रहेगी छुट्टियों की भरमार, डेटवाइज चेक करें किन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल
页: [1]
查看完整版本: School Holiday: यूपी, बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में दिवाली, छठ पर इन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल